{"_id":"628bafaa2e15041611764bea","slug":"mission-impossible-dead-reckoning-part-one-teaser-out-now-tom-cruise-rebecca-ferguson-film-released-on-14-july-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mission Impossible 7 Teaser: रिलीज हुआ 'मिशन इंपॉसिबल 7' का धांसू टीजर, हैरान कर देंगे एक्शन सीन्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mission Impossible 7 Teaser: रिलीज हुआ 'मिशन इंपॉसिबल 7' का धांसू टीजर, हैरान कर देंगे एक्शन सीन्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 23 May 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
mission: impossible dead reckoning part one
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज इन दिनों सुर्खियों में हैं। आने वाले समय में उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें पहली 'टॉप गन मेवरिक' है, जिसका कान फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है और दूसरी 'मिशन इंपॉसिबल' की सातवीं फिल्म है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस इंतजार के बीच मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर ट्रेलर जारी कर दिया है, जो काफी धांसू है। इस टीजर में फिल्म में दिखाए जाने वाले एक्शन सीन्स की झलक है।
Trending Videos
2 of 4
mission: impossible dead reckoning part one
- फोटो : सोशल मीडिया
ईथन हंट टॉम क्रूज का मशहूर किरदार है, जिसे वह फिर से इस फिल्म में निभाते हुए नजर आएंगे। 2 मिनट 9 सेकेंड के इस टीजर ट्रेलर में खूब सारे एक्शन सीन्स और तोड़ा-फोड़ी दिखाई दे रही है। टीजर की शुरुआत में एक शख्स किसी से कहता दिख रहा है कि आने वाले समय में सही गलत का कुछ पता नही है। इसके बाद टॉम क्रूज की झलक दिखाई देती है और उनके चेहरे का गुस्सा देखने लायक है। टीजर ट्रेलर में डायलॉग के नाम पर ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन डायलॉग की कमी फाइट सीन पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मिशन इंपॉसिबल 7
- फोटो : इंस्टाग्राम
हॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' के ट्रेलर की स्क्रीनिंग पिछले महीने हुई थी, जिसे लोगों के लिए जारी नहीं किया गया था। लेकिन 22 मई यानी रविवार को अचानक ही फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर लीक हो गया। हालांकि बाद में कॉपीराइट के वॉयलेशन के चलते इसे सभी जगहों से हटा दिया गया था। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर फिल्म का ट्रेलर कैसे लीक हुआ।
4 of 4
मिशन इम्पॉसिबल लिब्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'मिशन इंपॉसिबल' टॉम क्रूज की सबसे सफल और प्रसिद्ध फ्रैंचाइजी में से एक है। इस फ्रैंचाइजी ने अभिनेता को सुपरस्टार बनाया है। इसका सातवां पार्ट फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- डेड रैकोनिंग पार्ट वन' के रूप में सबके सामने आने वाला है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में हमेशा की तरह टॉम क्रूज ईथन हंट के किरदार में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 14 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं, इसका दूसरा पार्ट 2024 में आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X