फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3000 स्क्रीन्स के बाद भी मिशन मंगल नहीं तोड़ पाई इन फिल्मों के रिकॉर्ड, अक्षय के करियर की टॉप ओपनिंग

Fri, 16 Aug 2019 12:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 16 Aug 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
mission mangal film box office collection day 1
मिशन मंगल का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के इतिहास में 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्मों में रिकॉर्ड थिएटरो में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल तमाम प्रचार और प्रसार के बावजूद इस दिन रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर और अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई। अक्षय कुमार के करियर की यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म जरूर बन गई है लेकिन 30 करोड़ का जादुई आंकड़ा फॉक्स स्टार स्टूडियोज की ये फिल्म नहीं छू पाई।

mission mangal film box office collection day 1
मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म गोल्ड ने अक्षय कुमार के करियर की तब तक की सबसे अच्छी ओपनिंग करते हुए 25 करोड़ 25 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने उसके पहले के अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज ब्लिंग के रिकॉर्ड को बेहतर किया था। अब मिशन मंगल ने गोल्ड के कलेक्शन के आंकड़े के बेहतर करते हुए पहले दिन 29 करोड़ 16 लाख रुपये कमाए। हालांकि, ये आंकड़ा पाने के लिए इस फिल्म को फॉक्स स्टार ने 3000 स्क्रीन्स में रिलीज किया।

mission mangal film box office collection day 1
मिशन मंगल की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म मिशन मंगल को समीक्षकों और दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। अक्षय कुमार के फैंस को जहां ये फिल्म काफी पसंद आ रही है वहीं एक विज्ञान फिल्म देखने की मंशा लेकर गए दर्शकों को फिल्म हकीकत के करीब नहीं लगी। फिल्म में अक्षय कुमार से ज्यादा तारीफ विद्या बालन के हिस्से में आई है। वहीं तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन को परदे पर विद्या बालन के मुकाबले काफी कम समय मिलने से भी लोग निराश दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
mission mangal film box office collection day 1
मिशन मंगल की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड अब भी अजय देवगन के पास है। उनकी फिल्म सिंघम रिटर्न्स ने इस दिन 32 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। वहीं सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर ने 15 अगस्त को रिलीज होने पर 31 करोड़ रुपये की ओपनिंग पाई थी। अक्षय कुमार खेमे को पूरी उम्मीद थी कि इस बार अक्षय इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, लेकिन ऐसा हो न सका।

पढ़ें: बाटला हाउस ने पहले दिन की कमाई से ही निकाल ली लागत, मिशन मंगल के मुकाबले कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
mission mangal film box office collection day 1
मिशन मंगल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को इस वीकएंड पर दर्शकों का और प्यार मिले इसके लिए अक्षय कुमार लगातार कोशिशें कर रहे हैं। आज यानी शुक्रवार को वह फिर एक बार मीडिया से मिल रहे हैं और इस बार ध्यान ये रखा गया है कि फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ पाने वाली विद्या बालन भी इस दौरान उनके साथ रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed