कोरोना काल में थिएटर्स बंद हैं और बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्में अब ओटीटी का रुख कर चुकी हैं। फिल्में तो ओटीटी पर अब रिलीज हो रहीं हैं, लेकिन वेब सीरीज पिछले कुछ सालों से दर्शकों के मनोरंजन का काम कर रहीं हैं। ओटीटी पर अब मेकर्स ऐसे ऐसे कंटेंट लेकर आ रहे हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। ऐसे वेब सीरीज की सबसे खास बात ये भी है कि यहां उन कलाकारों को भी अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलता है जो कई बार बड़े पर्दे पर बड़े सितारों के आगे छिप जाते हैं। इन दिनों ओटीटी का ही बोलबाला है और आए दिन कोई ना कलाकार अपने जबरदस्त अभिनय के चलते सुर्खियों में आ रहा है।
'बिग स्क्रीन नहीं मांगता': ओटीटी पर ही इन अभिनेत्रियों को मिली बंपर कामयाबी, करियर ग्राफ कर देगा हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथिला पालकर
क्यूट सी मुस्कान और घुंघराले बालों वाली मिथिला पालकर ने ओटीटी सीरीज 'लिटिल थिंग्स' के जरिए फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। उनका बेबाक-बिंदास और प्यार भरा अंदाज यूथ दर्शकों को काफी पसंद आया है। लिटिल थिंग्स के अलावा मिथिला 'चॉपस्टिक' और 'त्रिभंगा' में भी नजर आईं थीं।
श्वेता त्रिपाठी
श्वेता बड़े पर्दे पर अपनी अदायगी का जादू चला चुकी हैं, लेकिन वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से उन्होंने सफलता के झंडे गाड़ दिए। इस सीरीज में उन्होंने गोलू नाम की लड़की का किरदार निभाया था जिसकी आंखों के सामने उसकी बहन और प्रेमी की हत्या हो जाती है। इसके बाद छोटी सी गोलू बदला लेने के लिए तैयार हो जाती है। इसके अलावा श्वेता 'ट्रिपलिंग', 'गॉन गेम', 'मेड इन हेवन', 'लाखों में एक', 'द ट्रिप' में नजर आ चुकी हैं।
रसिका दुग्गल
रसिका दुग्गल ओटीटी प्लेटफॉर्म के कई सफल वेब सीरीज का हिस्सा रहीं हैं। 'मिर्जापुर' में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वो 'आउट ऑफ लव', 'दिल्ली क्राइम', 'मेड इन हेवन' और 'ए सुटेबल ब्वॉय' में भी नजर आ चुकी हैं।
शोभिता धुलिपाला
मेड इन हेवन वेब सीरीज में अपने धमाकेदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली शोभिता ने हर किरदार में खुद को खरा साबित किया है। 'बार्ड ऑफ ब्लड' और 'घोस्ट स्टोरीज' में अपने किरदार से उन्होंने फैंस को काफी प्रभावित किया है। शोभिता ग्लैमरस किरदार से लेकर गंभीर किरदार तक हर रुप में फैंस को सहज महसूस करवाती हैं। खबर है कि वो हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी बन सकती हैं।