{"_id":"60c422be8ebc3e33055a362a","slug":"nusrat-jahan-to-rekha-these-bollywood-celebrities-marriages-did-not-last-long","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टूटे रिश्ते: नुसरत ही नहीं, इन सितारों की शादी भी नहीं चली ज्यादा दिन, एक का तो हुआ था दर्दनाक अंत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टूटे रिश्ते: नुसरत ही नहीं, इन सितारों की शादी भी नहीं चली ज्यादा दिन, एक का तो हुआ था दर्दनाक अंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिलेब्रिटी वेडिंग यूं तो पहले ही सुर्खियों में आ जाती हैं लेकिन शादी में दिक्कतें आने लगें तो यह एक अलग चर्चा का मुद्दा बन जाता है। पति-पत्नी में झगड़े होना एक मामूली बात हो सकती है जिसे आपस में बैठकर सुलझाया जा सके लेकिन जब बात दोनों के बीच से निकलकर बाहर पहुंच जाए तो उसमें बाहरी लोगों को बोलने का मौका भी मिल जाता है। हाल ही में ऐसा एक मुद्दा सामने आया है। जी हां हम टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां की बात कर रहे हैं। जो इन दिनों निखिल जैन से अपनी शादी टूटने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। साल 2019 में दोनों ने तुर्की में धूमधाम से शादी की थी लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों बीते छह महीने से अलग रह रहे हैं। निखिल जैन का कहना है कि नुसरत दिसंबर 2020 से अपनी मां के घर में हैं।
उससे पहले टीवी एक्टर करण मेहरा और निशा रावल के रिश्ते की खामियां भी सबके सामने इस तरह से आईं कि हर कोई दंग रह गया। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जितनी धूमधाम से सिलेब्रिटीज की शादियां होती हैं, वो लंबे समय तक चल जाएं तो वाकई बड़ी बात होती है। हालांकि कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी शादी को लेकर मिसाल बन गए हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं उन सितारों की जिनकी शादी बहुत लंबी नहीं चली। कोई छह महीने तो कई नौ महीने में ही एक दूसरे से अलग हो गए। आइए जानते ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में ...
2 of 5
मुकेश अग्रवाल, रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी की बात हो तो ऐसे में बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का नाम आना तो लाजिमी है। आज भी यह राज ही बना हुआ है कि रेखा किसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरती हैं। दरअसल, रेखा ने 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी जो कि छह महीने के अंदर ही दर्दनाक अंजाम पर जाकर खत्म हुई थी। मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
3 of 5
मनीषा कोइराला, सम्राट दहल
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला ने 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही इनके अलग होने की खबरें सामने आ गई थीं और 2012 में इन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलकित सम्राट, श्वेता रोहिरा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने 2014 में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से शादी की थी। यह शादी मात्र नौ महीने ही टिक पाई थी और दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। इस दौरान पुलकित का नाम उनकी को-स्टार यामी गौतम से भी काफी जुड़ा था। उसके बाद उनका नाम कृति खरबंदा से भी जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
सारा खान और अली मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन कपल सारा खान और अली मर्चेंट की शादी सबसे कम समय तक टिकी थी। दोनों मात्र दो महीने के अंदर ही अलग हो गए थे। सारा और अली मर्चेंट की शादी चर्चा का विषय इसलिए बन गई थी क्योंकि दोनों ने विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में शादी की थी। लेकिन दो महीने तक ही यह शादी टिक पाई। खबरें तो यह भी सामने आई थीं कि यह केवल एक पब्लिसिटी स्टंट था जिसके लिए उन्हें 50 लाख रुपए मिले थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।