फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंरपरा: मां की साड़ी से दादी के गहने तक, जब शादी में खानदानी लुक में नजर आईं ये हसीनाएं

Sat, 12 Jun 2021 09:18 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 12 Jun 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
Yami Gautam to Kareena kapoor khan when actresses wore something special from their family in their wedding
कोंकणा, यामी गौतम, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे हों यो फिर कोई आम आदमी, शादी हर किसी के जीवन में बहुत महत्व रखती है। शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें बंध कर दो व्यक्ति हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अपने हर एक काम को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे में बात अगर उनकी शादी की हो तो फिर उनके कपड़ों से लेकर वेन्यू तक सब कुछ जानने में फैंस दिलचस्पी दिखाते हैं। पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आईं थी।



जब अभिनेत्रियों ने वेडिंग लुक को दिया खानदानी टच

साथ ही लोगों ने ये जानने में भी दिलचस्पी दिखाई की दुल्हन बनी अभिनेत्रियों ने किस डिजाइनर के लहंगे पहने थे और किसने कितने रुपये के गहने खरीदे थे। अपनी शादी में ये अभिनेत्रियां किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं। आपको बता दें कि भले ही अभिनेत्रियां अपने कपड़े और गहनों पर लाखों-करोड़ों खर्च करती हों, लेकिन उनके लिए भी खानदान से जुड़ी चीजें बहुत महत्व रखती हैं। ऐसे में बहुत सी ऐसी भी बॉलीवुड अभिनेत्रियां थीं जिन्होंने अपनी शादी में अपने या अपने पति के खानदान से जुड़ी एक खास चीज पहने नजर आईं थी।

Yami Gautam to Kareena kapoor khan when actresses wore something special from their family in their wedding
यामी गौतम - फोटो : Instagram

यामी गौतम

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने हाल ही में निर्देशक आदित्य धर से शादी रचाई है। 4 जून को यामी ने आदित्य संग सात फेरे लिए थे। अपनी शादी में यामी ने अपनी मां की 33 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। साथ ही पारंपरिक गहने भी पहने थे। इतना ही नहीं उन्होंने मेकअप भी खुद से किया था। शादी के दिन यामी बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं।

Yami Gautam to Kareena kapoor khan when actresses wore something special from their family in their wedding
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया

नेहा ने अंगद बेदी से अचानक शादी कर फैंस को हैरान कर दिया था। उनकी शादी का किसी को अंदाजा नहीं था ऐसे मे जब तस्वीरें सामने आई तो फैंस एक दम हैरान रह गए थे। गुलाबी जोड़े में नेहा और अंगद दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे थे। बता दें कि शादी वाले दिन अंगद और नेहा ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। ये अंगूठी बेदी परिवार की खास अंगूठी है जिसे हर पीढ़ी को दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam to Kareena kapoor khan when actresses wore something special from their family in their wedding
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/people

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर को निक जोनस संग क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई थी। उनकी क्रिश्चियन वेडिंग भी काफी खूबसूरत तरीके से संपन्न हुई थी। शादी में प्रियंका ने खास गाउन पहना था जिसका वेल 75 फूट लंबा था। इस गाउन में 8 स्पेशल वर्ड और फ्रेज थे। दिलचस्प बात ये है कि उनके इस गाउन में निक जोनस की मां के वेडिंग गाउन का भी इस्तेमाल हुआ था।

विज्ञापन
Yami Gautam to Kareena kapoor khan when actresses wore something special from their family in their wedding
सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान

सैफ और करीना की शादी टॉक ऑफ द टाउन थी। इस कपल ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। शादी में करीना का नवाबी लुक चर्चा में छा गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी सास शर्मिला टैगोर की शादी का जोड़ा पहना था। उनके लुक को काफी पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed