फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिथुन चक्रवर्ती का ताजा हेल्थ अपडेट जारी, लॉस एंजिल्स से फैंस के लिए आई अच्छी खबर

Tue, 08 Jan 2019 03:54 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Jan 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
mithun chakraborty latest news
Mithun Chakraborty

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के फैंस के लिए लंबे समय बाद एक अच्छी खबर आई है। खबर है कि, लॉस एंजिल्स में इन दिनों अपना इलाज करा रहे मिथुन चक्रवर्ती की सेहत में अब सुधार हो रहा है। उनके शरीर में हो रहा दर्द भी पहले की तुलना में कम गया है। वहीं कहा जा रहा है कि वह जल्द ही पहले की तरह स्वस्थ दिखाई देंगे।


 

mithun chakraborty latest news
Mithun Chakraborty

इससे पहले सुनने में आया था कि, मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ महीने से पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। मिथुन के परिवार ने उन्हें अमेरिका के लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। मिथुन के साथ उनके बेटे महा अक्षय चक्रवर्ती और बहू मदालसा शर्मा भी हैं।
 

mithun chakraborty latest news
संसद की कार्यवाही में शिरकत करने से कतराते हैं सितारे - फोटो : getty

66 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती पिछले लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आए। वहीं बीमार होने से पहले मिथुन रियलिटी शोज में जज की भूमिका में दिखाई दे रहे थे। मिथुन चक्रवर्ती को साल 2009 में फिल्म लकी की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन फिल्माने के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद से ही मिथुन लगातार पीठ दर्द की समस्या से परेशान थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
mithun chakraborty latest news
mithun chakraborty

साल 2016 में भी मिथुन ने अपना इलाज करवाया था। इस दौरान उन्होंने अपने काम से छुट्टी भी ली थी। अब एक बार फिर से उनके पीठ दर्द की समस्या उभरी है।  मिथुन चक्रवर्ती आखिरी बार फिल्म जीनियस में नजर आए थे। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, इशिता चौहान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। अनिल शर्मा के बेटे ने इस फिल्म से डेब्यू किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed