{"_id":"5c345e1dbdec2256b542666f","slug":"sonu-sood-wishes-her-fans-here-is-a-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह नहीं, असली 'सिंबा' निकले सोनू सूद, नन्हीं फैन को अनोखे ढंग से किया बर्थडे विश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह नहीं, असली 'सिंबा' निकले सोनू सूद, नन्हीं फैन को अनोखे ढंग से किया बर्थडे विश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Jan 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
सोनू सूद
सिंबा से एक बार फिर से वाहवाही बटोर रहे अभिनेता सोनू सूद ने एक बार फिर से ऐसा काम किया हो जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। हम हमेशा यह देखते हैं कि फैंस तो स्टार्स से काफी प्यार करते हैं लेकिन स्टार्स उनको इतनी तबज्जो नहीं देते हैं, लेकिन सोनू सूद ने इस बात का गलत साबित कर दिया है।
Trending Videos
सोनू सूद
हम अक्सर देखते हैं कि फैंस तो स्टार्स को जन्मदिन विश करते हैं, लेकिन स्टार्स उनको विश नहीं करते हैं। सोनू ने इस नियम को तोड़ दिया है। जा हां किस्सा कुछ यह है कि सोनू की नन्ही फैन का जन्मदिन होता है। वहीं सोनू एक निराले अंदाज में उसको विश करते हैं। सोनू ने अपनी इस नन्ही फैन के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonu sood
तस्वीर के साथ ही सोनू ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। वह लिखते हैं' जन्मदिन मुबारक मेरी सबसे अच्छी दोस्त और परी। हमेशा चमकती रहो और लोगों को प्रेरण देती रहो। अपने माता-पिता को गौरान्वित करती रहो। वहीं सोनू के फैंस उनके इस अनोखे अंदाज से काफी खुश हैं. वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Sonu Sood
वहीं हाल ही में रिलीज हुए सोनू का फिल्म सिंबा इन दिनो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लोग फिल्म में सोनू के काम की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर सोनू सूद से राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने करारा जवाब दिया। वहीं एक बड़ा खुलासा भी किया, जिसे सुनकर कइयों को झटका भी लगा।
विज्ञापन
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
सूद ने कहा कि वो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हैं मगर उनका राजनीति में आने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। सियासत में आने के लिए कई नेताओं के कॉल आ चुके हैं मगर उनका अभी सियासत में उतरने का मन नहीं है। सियासत व फिल्म दोनों के लिए एक साथ टाइम निकालना मुश्किल है। अभी वे फिल्मों में व्यस्तता के चलते फिलहाल सियासत में नहीं उतरना चाहते।
