बॉलीवुड में इन दिनों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ दिन पहले ही नफीसा अली और सोनाली ब्रेंदे की गंभीर बीमारी से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा था। इस बीच एक और तकलीफ देह खबर सामने आई है। यह खबर किसी और ने नहीं बल्कि ऋतिक रोशन ने खुद दी। ऋतिक ने बताया कि उनके पिता राकेश रोशन कैंसर से जूझ रहे हैं। तो चलिए आपको बॉलीवुड के उन 5 स्टार्स के बारे में बताते हैं जो इस वक्त गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं।
राकेश रोशन ही नहीं इन 5 स्टार्स को भी हुई गंभीर बीमारी, बदल गए इतना देखकर पहचानना भी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नफीसा अली
मेजर साब एक्ट्रेस नफीसा अली भी कैंसर से जूझ रही हैं। नफीसा ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी। इस पोस्ट के साथ नफीसा ने एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वह सोनिया गांधी के साथ नजर आ रही थीं। नफीसा अली ने लिखा था - 'मैंने तीसरे चरण का कैंसर डायग्नोस कराया है। अपने बेहतरीन दोस्त से मिली और उन्होंने मुझे कैंसर से लड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।' इलाज के दौरान नफीला ने सिर मुंडवा लिया है।
A post shared by nafisa ali sodhi (@nafisaalisodhi) on
A post shared by nafisa ali sodhi (@nafisaalisodhi) on
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे को कैंसर हुआ था। कुछ वक्त पहले ही सोनाली बेंद्रे भारत लौट आई हैं। सोनाली कैंसर का इलाज करवाने न्यूयॉर्क गई थीं, जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा दिया था। इलाज के समय सोनाली ने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों के साथ अपनी सेहत के बारे में अपडेट देती रहती थीं।
इरफान खान
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसका इलाज वह बीते कुछ महीनों से लंदन में करा रहे हैं। इरफान ने अपनी बीमारी का खुलासा ट्वीट करके किया था। इरफान खान ने ट्वीट किया था- 'मैं न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हूं। यह दौर काफी मुश्किल भरा है। मेरे आसपास लोगों का प्यार और हिम्मत है कि मैं इस मुश्किल समय का सामना कर पा रहा हूं। इलाज के लिए विदेश जा रहा हूं, मुझे उम्मीद है कि आप लोग मेरे लिए दुआ करेंगे। जिन लोगों को लगता है कि न्यूरो दिमाग से संबंधित होता है उनको बता दूं हमेशा ऐसा नहीं होता। उम्मीद करता हूं जल्द ही आप लोगों को और कुछ बता सकूंगा।'
— Irrfan (@irrfank) March 16, 2018
ताहिरा कश्यप
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे हैं। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप हाल ही में कैंसर का इलाज करवाकर वापस आई थीं लेकिन अब उन्हें दोबारा से कैंसर डिटेक्ट हुआ है। इस बात का खुलासा खुद ताहिरा ने सोशल मीडिया पर किया है। ताहिरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट से फैंस काफी दुखी हैं। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। पहले यह कैंसर 0 स्टेज पर था जिसे हराकर ताहिरा घर वापस आ गई थीं। अब ताहिरा को दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ है और अब यह पहले स्टेज पर पहुंच गया है। दोबारा कैंसर डिटेक्ट होने की जानकारी ताहिरा ने सोशल मीडिया पर देते हुए कहा - 'अभी आधी जंग बाकी है।'
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on