{"_id":"6156d4988ebc3e334a5ec14f","slug":"mithun-chakraborty-was-married-to-helena-for-only-four-months-know-lesser-known-facts-about-his-first-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: लाइमलाइट से दूर रहती हैं मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना, कड़वाहट के साथ रिश्ते का हुआ था अंत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: लाइमलाइट से दूर रहती हैं मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना, कड़वाहट के साथ रिश्ते का हुआ था अंत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 01 Oct 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिथुन चक्रवर्ती, योगिता बाली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के डिस्को डांसर कहे जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती ने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। वो फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए तो पसंद किए जाते ही हैं साथ ही उनका अनोखा एक्शन भी फैंस का दिल जीत लेता है। फिल्मों में प्रतिभा दिखाने के अलाा वो छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में जज की भूमिका भी निभाते नजर आ चुके हैं। मिथुन दा की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी पत्नी योगिता बाली के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन योगिता उनकी दूसरी पत्नी थी।
इस वजह से टूट गई थी हेलेना और मिथुन की शादी
उससे पहले उनकी शादी हेलेना से हुई थी। वो एक अभिनेत्री और फैशन डिजाइनर थीं। 70 के दशक में वो फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम थीं। उन्होंने फिल्म जुदाई में भी काम किया था। कई फिल्मों में उन्होंने साइड रोल निभाए थे हालांकि पर्दे पर वो ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं और धीरे-धीरे फिल्मों से गायब हो गईं। आज आपको बताते हैं उनके बारे में और भी दिलचस्प बातें।
2 of 5
हेलेना ल्यूक
हेलेना से शादी करने से पहले मिथुन सारिका के दीवाने थे लेकिन सारिका संग उनका रिश्ता आगे नहीं चल पाया था। इसके बाद जब सारिका से मिथुन का दिल टूटा तो हेलेना उनकी जिंदगी में आ गईं। मिथुन को पहली नजर में हेलेना से प्यार हो गया था और दोनों साथ वक्त बिताने लगे। हालांकि हेलेना का कहना था कि मिथुन उन्हें ज्यादा पसंद करते थे।
3 of 5
हेलेना ल्यूक
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'मिथुन सुबह 6 बजे से लेकर रात में सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। वो हर दिन मुझसे मिलते थे। आखिरकार उन्होंने मुझे खुद से प्यार करने पर मजबूर कर दिया। फिर बिना किसी को बताए 1979 में हमने शादी कर ली।' उस समय हेलेना की उम्र 21 साल थी। मिथुन भी फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन दोनों की शादी सिर्फ 4 महीने ही चल पाई। शादी के बाद ही मिथुन का दिल अब योगिता बाली पर आ चुका था। इस वजह से हेलेना और मिथुन के बीच दूरियां आना शुरू हो गईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेलेना ल्यूक
हेलेना ने बताया था कि, 'मिथुन के घर में दो कजिन अपने कुत्तों के साथ रहते थे और उनका पैसा उड़ाया करते थे। हेलेना को ये बात अच्छी नहीं लगती थी। एक दिन उन्होंने मिथुन से कहा कि वो अपने कजिन को उनसे अलग होने के कहें लेकिन मिथुन ने उलटा कह दिया कि वो चाहे तो चली जाएं उनके कजिन नहीं जाएंगे। जिस हेलेना के मिथुन दीवाने हुए करते थे उनसे महज चार महीने ही शादी चल पाई थी'। हेलेना का कहना था कि वो अपने परिवार की एक ऐसी लड़की थीं जिन्हें जीवन में सबकुछ मिला लेकिन शादी के बाद उन्हें कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा था कि, 'मिथुन किसी से प्यार नहीं करते बस खुद से प्यार करते हैं। मै कभी उनके पास लौट कर नहीं जाउंगी। वो औरतों का सम्मान नहीं करते और मुझ पर आरोप लगाते रहते हैं कि मैं अपने एक्स से मिलती हूं जबकि हमारे बीच ऐसा कोई संबंध नहीं था'।
विज्ञापन
5 of 5
हेलेना ल्यूक
- फोटो : सोशल मीडिया
हेलेना और मिथुन के तलाक की वजह मिथुन का योगिता बाली की तरफ आकर्षण को भी माना गया था। दरअसल मिथुन योगिता के दीवाने होने लगे थे और उन्हें अपना बनाने के लिए वो घर से दूर हो रहे थे। ऐसे में धीरे धीरे हेलेना से उनका रिश्ता टूटने लगा था। जब दोनों का तलाक हुआ तो हेलेना ने फैसला किया कि वो भी हीरोइन बनकर दिखाएंगी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद अब वो न्यूयॉर्क में हैं और डेल्टा एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।