{"_id":"5d400a758ebc3e6cb20d09e9","slug":"mohammad-rafi-death-anniversary-know-about-his-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 की उम्र में रफी साहब की हुई थी दूसरी शादी, जानें चॉल से बंगले तक का सफर कैसा था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
19 की उम्र में रफी साहब की हुई थी दूसरी शादी, जानें चॉल से बंगले तक का सफर कैसा था
Wed, 31 Jul 2019 12:05 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
RAFI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रफी साहब जैसा फनकार कोई दूसरा ना हो पाया। उनकी पुण्यतिथि पर कुछ ऐसी अनकही बातें आपके सामने लाए हैं जो उनकी गायकी के साथ व्यक्तिव को भी बयां कर रही हैं। रफी साहब के निधन के 8 साल बाद उनकी पत्नी बिलकिस रफी ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने रफी के बारे में कई बातें बताई थीं । बिलकिस की बड़ी बहन की शादी रफी के बड़े भाई से हुई थी। उस समय बिलकिस 13 साल की थीं और छठी क्लास का एग्जाम दे रही थीं।
mohammad rafi
- फोटो : file photo
तभी उनकी बहन ने उनसे कहा था कि कल रफी से तुम्हारी शादी है। बिलकिस शादी का मतलब भी नहीं जानती थीं । उस समय रफी की उम्र 19 साल थी। रफी अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे। तब रफी और बिलकिस की शादी कर दी गई थी। रफी साहब 10 साल की उम्र से गा रहे थे। लेकिन उनकी पत्नी को म्यूजिक में कोई इंट्रेस्ट नहीं था।
Naushad, Rafi
- फोटो : social media
वो कभी रफी के गाने नहीं सुनती थीं। रफी और उनकी पत्नी डोंगरी के एक चॉल में रहा करते थे। कुछ समय बाद रफी और उनकी पत्नी भिंडी बजार के चॉल में शिफ्ट हो गए थे। लेकिन रफी को चॉल में रहना पसंद नहीं था। रफी सुबह साढ़े तीन बजे उठकर रियाज करते थे। रियाज के लिए रफी मरीन ड्राइव तक पैदल जाते थे। क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उनके रियाज की वजह से आस-पास के लोगों की नींद खराब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
mohammad rafi
- फोटो : file photo
मरीन ड्राइव पर एक्ट्रेस सुरैया का घर था। जब उन्होंने कई दिनों तक रफी को रियाज करते हुए देखा तो उन्होंने पूछा कि वो यहां क्यों रियाज करते हैं। तब रफी ने अपनी परेशानी बताई। इसके बाद सुरैया ने अपने घर का एक कमरा रफी को रियाज करने के लिए दे दिया था। रफी को जब काम मिलने लगा था तब उन्होंने कोलाबा में फ्लैट खरीद लिया था। यहां वो अपने सात बच्चों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
मोहम्मद रफी
रफी साहब को पब्लिसिटी बिल्कुल पसंद नहीं थी। वो जब भी किसी शादी में जाते थे तो ड्राइवर से कहते थे कि यहीं खड़े रहो। रफी सीधे कपल के पास जाकर उन्हें बधाई देते थे और फिर अपनी कार में आ जाते थे। वो जरा देर भी शादी में नहीं रुकते थे। रफी साहब ने कभी कोई इंटरव्यू नहीं दिया। उनके सभी इंटरव्यू उनके बड़े भाई अब्दुल अमीन हैंडल करते थे। गाने के अलावा मोहम्मद रफी को बैडमिंटन और पतंग उड़ाने का बहुत शौक था। रफी साहब ने कभी किसी को खाली हाथ नहीं लौटाया।