{"_id":"597d86044f1c1bec548b484f","slug":"mohammed-rafi-special-when-naushad-gave-rafi-sahab-one-rupee-so-he-can-go-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किराए के लिए नाैशाद ने रफी को दिया था एक रुपया, फिर रफी ने उस सिक्के को जो किया वो दिलचस्प है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किराए के लिए नाैशाद ने रफी को दिया था एक रुपया, फिर रफी ने उस सिक्के को जो किया वो दिलचस्प है
Mon, 31 Jul 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद रफी और नौशाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गायिकी की दुनिया का बेताज बादशाह, फनकार ऐसा जिसे सदियां भुला नहीं पाएंगी। गुरूर नहीं ये अपने हुनर पर भरोसा था तभी तो खुद ही कह दिया 'तुम मुझे यूं भूला न पाओगे...'। ये और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के शहंशाह-ए-तरन्नुम मोहम्मद रफी हैं।
2 of 6
मोहम्मद रफी
रफी साहब ने अपनी जिंदगी में करीब 26 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। नेशनल फिल्म अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित रफी साहब का इंडस्ट्री में खूब रुतबा था लेकिन सुरों के बादशाह का ये सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा भी वक्त देखा है जब उनके पास घर लौटने के पैसे नहीं हुआ करते थे।
3 of 6
मोहम्मद रफी
बात तब की है जब बॉलीवुड में नौशाद का जलवा हुआ करता था और मोहम्मद रफी कोरस में गाते थे। रफी साहब के ये दिन काफी मुश्किल भरे थे। एक दिन उन्हें नौशाद के साथ कोरस में गाने का मौका मिला। रफी इस मौके को गंवाना नहीं चाहते थे, इसलिए वो जैसे-तैसे स्टूडियो पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मोहम्मद रफी और नौशाद
रफी जब स्टूडियो पहुंचे तो उन्हें मालूम पड़ा कि रिकॉर्डिंग कैंसिल हो गई है। सभी लोग स्टूडियो से चले गए लेकिन निराश मोहम्मद रफी वहीं खड़े रहे। जब नौशाद साहब ने रफी को देखा तो उन्होंने पूछा कि वो अब तक यहां क्यों खड़े हैं? रफी ने मायुसी में कहां कि उनेक पास घर जाने के पैसे नहीं हैं। उन्हें लगा रिकॉर्डिंग हो जाएगी तो उसके मेहताने से वो घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद रफी
नौशाद ने तब रफी को 1 रुपये का सिक्का दिया था ताकि वो घर पहुंच जाएं। रफी ने नौशाद से वो सिक्का लिया और चल पड़े। इसके कई सालों बाद रफी शहंशाह-ए-तरन्नुम बन गए। उनके पास खूब दौलत और शोहरत हो गई। तब एक दिन नौशाद साहब मोहम्मद रफी के घर आए। उन्होंने देखा कि मोहम्मद रफी ने 1 रुपये का सिक्का फ्रेम करा दीवार पर टांग रखा है। नौशाद ने इसका कारण जानना चाहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।