{"_id":"650ad26d60c647de9804707b","slug":"mohanlal-fim-malaikottai-vaaliban-release-on-same-date-with-hrithik-roshan-fighter-details-inside-2023-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Movies Clash: 2024 की शुरुआत में ही दिखेगी साउथ बनाम बॉलीवुड के बीच जंग, दो सुपरस्टार्स में होगी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Movies Clash: 2024 की शुरुआत में ही दिखेगी साउथ बनाम बॉलीवुड के बीच जंग, दो सुपरस्टार्स में होगी टक्कर
सिने प्रेमियों के लिए 2024 का पहला महीना काफी धमाकेदार होने वाला है, ऐसा इसलिए है, क्योंकि साल की शुरुआत में ही साउथ वर्सेस बॉलीवुड की टक्कर देखने को मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक मोहनलाल अभिनीत अखिल भारतीय रिलीज 'मलाईकोट्टई वालिबन' और ऋतिक रोशन अभिनीत 'फाइटर' दोनों एक दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। इन फिल्मों की रिलीज डेट 25 जनवरी है।
मोहनलाल की सबसे चर्चित फिल्म 'मलाईकोट्टई वालिबन' की रिलीज डेट की घोषणा पिछले हफ्ते लिजो जोस पेलिसरी के जन्मदिन पर की गई थी। फिल्म 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज होगी। निर्माताओं ने इस साल की शुरुआत में मोहनलाल के जन्मदिन पर फिल्म की एक झलक जारी की थी। उससे पहले लॉन्च किया गया इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी काफी वायरल हुआ था।
3 of 5
मोहनलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइकोट्टई वालिबन की शूटिंग 130 दिनों में राजस्थान, चेन्नई और पांडिचेरी में की गई थी। फिल्म की पटकथा पीएस रफीक ने लिखी है। इसका संगीत प्रशांत पिल्लई ने तैयार किया है। यह फिल्म मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी। 'मलाईकोट्टई वालिबन' निस्संदेह मोहनलाल के लिए काफी खास प्रोजेक्ट है, क्योंकि सर्वश्रेष्ठ समकालीन फिल्ममेकर्स में से एक लिजो जोस पेलिसरी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइटर
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर, 'फाइटर' ऋतिक रोशन के लिए भी एक महत्वपूर्ण फिल्म है। विक्रम वेधा के बाद वह इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें पहली बार वह दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन पठान बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने किया है। हाल ही में इस फिल्म की पहली झलक साझा की गई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
दोनों सितारों के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एक हवाई एक्शन फिल्म मानी जाने वाली 'फाइटर' भी गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म टिकट खिड़की पर ज्यादा धमाल मचाती है।
Shubhneet Singh: शुभनीत सिंह का 'स्टिल रोलिन' भारतीय दौरा रद्द, बुक माय शो ने साझा की जानकारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।