टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू मोहिना कुमारी ने कोरोना से जंग जीत ली है। करीब एक महीने बाद उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस बीच मोहिना के परिवार के एक खास सदस्य में कोरोना के लक्षण मिले हैं।
मंत्री सतपाल महाराज की बहू मोहिना ने जीती कोरोना से जंग, अब परिवार के इस सदस्य की रिपोर्ट आ गई पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अब मोहिना भाई के कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस बात की जानकारी मोहिना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। मोहिना कुमारी ने लिखा, 'हम नेगेटिव आए और तुम पॉजिटिव। लेकिन यकीन करिए दादू, यह इतना भी खराब नहीं। बस आप अपना काढ़ा पीते रहिए, घर का पका खाना खाते रहिए, फल, सब्जी और दाल खाइए, रोज अपनी विटामिन-सी की गोली लीजिए, बिना एसी के रहिए, गर्म पानी पीते रहिए, गार्गल करते रहिए, ऑक्सीमीटर लेते रहिए, अपनी हार्ट बीट चेक करते रहिए। हम सभी की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार।'
A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on
मोहिना ने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया था कि एक महीने बाद आखिरकार हमारी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। हम एम्स ऋषिकेश के सभी डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। मोहिना कुमारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आज हम अपने देश के डॉक्टरों और हेल्थ प्रोफेशनल्स के काम को सेलिब्रेट कर रहे हैं। मैं अपनी जिंदगी में कई अद्भुत डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ से मिली हूं। लोगों के दर्द को कम करने के लिए उनके ओर से की गई सच्ची कोशिश की मैं आभारी हूं।'
A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on
बता दें पिछले साल 14 अक्टूबर को मोहिना ने सुयश रावत से शादी की थी। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू हैं। सुयश, सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं। इनकी शादी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे थे। मोहिना खुद भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं।