{"_id":"5b2e1b3a4f1c1bfd6e8b9688","slug":"mohit-raina-bollywood-debut-uri-fulfills-his-childhood-dream-of-becoming-an-army-officer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सच हुआ इस टीवी एक्टर के बचपन का सपना,अब पाकिस्तान में करेगा सर्जिकल स्ट्राइक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सच हुआ इस टीवी एक्टर के बचपन का सपना,अब पाकिस्तान में करेगा सर्जिकल स्ट्राइक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
mohit raina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी शो 'देवों के देव महादेव' से अपनी पहचान बना चुके मोहित रैना फिल्म 'उरी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में मोहित इंडियन आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे। मोहित ने अपने टीवी शो '21 सरफरोशः सारागढ़ी 1897' की शूटिंग हाल ही में खत्म की है।
mohit raina
देशभक्ति के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करते हुए मोहित कहते हैं कि वह बचपन से भारतीय सेना से जुड़ना चाहते थे। पर उनका यह सपना पूरा न हो सका। उन्होंने कहा, 'इसलिए मुझे जब भी मौका मिलता है, मैं सेना के जवान का किरदार निभाने से नहीं चूकता। मैंने टेलीविजन पर हमेशा से चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं और मुझे कमर्शियल सिनेमा से काफी लगाव है इसलिए मैं चाहता था कि मेरी डेब्यू फिल्म कुछ अलग हो।'
Mohit Raina
फिल्म 'उरी' में विकी कौशल, परेश रावल और यामी गौतम भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म जम्मू कश्मीर के उरी स्थित सेना के कैंप पर आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy, mohit raina
आपको बता दें मोहित रैना की गर्लफ्रेंड मौनी रॉय जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाली हैं। यही नहीं उन्हें जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'रॉ' में भी देखा जाएगा। हाल में ही मौनी ने अपनी फिल्म की तैयारी करते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब जब ये कपल फिल्मों में एंट्री करने ही वाला है तो देखना दिलचस्प होगा कि दोनों का ये करियर कितना आगे बढ़ता है।