{"_id":"5d5280348ebc3e6cf13a3bab","slug":"mohnish-behl-birthday-special-know-about-his-personal-and-professional-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के संस्कारी भइया बन मोहनीश बहल हुए थे हिट, सालों बाद काम ना मिलने पर कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के संस्कारी भइया बन मोहनीश बहल हुए थे हिट, सालों बाद काम ना मिलने पर कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mohnish behl
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में संस्कारी भैया की इमेज बना चुके मोहनीश बहल 14 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं । मोहनीश बहल मशहूर अदाकारा नूतन के बेटे हैं । मोहनीश ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मैंने प्यार किया' में विलेन के तौर पर की थी । बाद में उन्होंने 'हम साथ-साथ हैं' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी संस्कारी फिल्मों में काम कर अपनी इमेज सुधार ली ।
2 of 5
मोहनीश बहल
मोहनीश लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं । जल्द ही मोहनीश बहल का हिट टीवी शो 'संजीवनी' फिर से लौट रहा है । इसमें मोहनीश बहल मुख्य किरदार में नजर आएंगे। एक समय था जब मोहनीश ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार जैसे सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था ।
3 of 5
मोहनीश बहल
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहनीश को कुछ समय पहले तक काम नहीं मिल रहा था । इसके बारे में मोहनीश ने एक इंटरव्यू में बात की थी । मोहनीश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा था, 'नहीं, मैं पर्दे से दूर होने की योजना नहीं बना रहा हूं, बल्कि उद्योग मुझे इससे दूर कर रहा है। मुझे कोई अच्छा काम नहीं मिल रहा, जिसमें मैं काम कर सकूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहनीश बहल
बता दें कि मोहनीश को 'बागी', 'राजा हिंदुस्तानी', 'अस्तित्व', 'फोर्स' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में काम करने को लेकर बहुत सराहना मिली थी । अपने एक इंटरव्यू में नूतन ने कहा था कि बॉलीवुड उनके बेटे को नजरअंदाज ना करे। मोहनीश एक अच्छे एक्टर हैं लेकिन उन्हें काम ना मिलने पर उनके फैंस हैरान भी हुए थे ।
विज्ञापन
5 of 5
मोहनीश बहल
58 साल के मोहनीश छोटे पर्दे के कई सीरियल कर चुके हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले टीवी चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित होने वाला शो ‘होशियार-सही वक्त, सही कदम’ को होस्ट भी किया था । ये शो भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। साथ ही वो 'सावधान इंडिया' शो भी होस्ट कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।