फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mona Singh: एक सीरियल से टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं मोना सिंह, जानें क्यों आमिर खान की मां बनना पड़ गया था भारी

Sat, 08 Oct 2022 07:29 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 08 Oct 2022 07:29 AM IST
विज्ञापन
mona singh birthday special know about her characters from jassi jaissi koi nahin to laal singh chaddha
मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आंखों पर बड़ा सा चश्मा, दातों में ब्रेसेस, हाथ में छतरी और सलवार सूट पहने जब मोना सिंह टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में नजर आई थी, तब किसी ने नहीं सोंचा था कि इसी शो से उनकी इतनी पहचान मिल जाएगी और वह घर-घर में जस्सी के नाम से ही जानी जाने लगेंगी। मोना सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। वह कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। मोना की टीवी से लेकर फिल्म जगत में एक अलग पहचान बन चुकी है। तो चलिए अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।

mona singh birthday special know about her characters from jassi jaissi koi nahin to laal singh chaddha
मोना सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

8 अक्टूबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्मीं मोना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। वह सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं में नजर आई थीं। इस शो में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया था। जस्सी के बाद वह 'क्या हुआ तेरा वादा', 'प्यार हो जाने दो' और 'कवच' जैसे कई सीरियल्स में नजर आईं। टीवी सीरियल्स के अलावा मोना सिंह कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रही हैं। वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन एक की विजेता भी हैं। मोना सिंह 10 से ज्यादा रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

Vilayat Jafri: मुंबई में कल सजेगा अवध के विलायत की यादों का जलसा, इस बार सुष्मिता को मिलेगा एक्सीलेंस अवॉर्ड


 
mona singh birthday special know about her characters from jassi jaissi koi nahin to laal singh chaddha
मोना सिंह-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो के अलावा मोना सिंह ने फिल्मों की ओर भी रुख करने का फैसला किया। वह ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में करीना कपूर की बड़ी बहन के किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 'ऊटपटांग', 'जेड प्लस' और 'अमावस' में भी काम किया है। इन फिल्मों के अलावा मोना सिंह हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में उनकी मां के दमदार रोल में नजर आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mona singh birthday special know about her characters from jassi jaissi koi nahin to laal singh chaddha
मोना सिंह - फोटो : फाइल फोटो

लाल सिंह चड्ढा में जब मोना सिंह आमिर खान की मां के किरदार में दिखीं तो लोगों ने उनके किरदार को लेकर सवाल भी उठाए थे। क्योंकि आमिर 57 साल के हैं और मोना 40 की। इसलिए दोनों की उम्र के अंतर पर सवाल था। टीवी और बॉलीवुड के साथ मोना सिंह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रख चुकी हैं। वह वेब सीरीज ब्लैक विडो और मिशन ओवर मॉम्स में नजर आ चुकी हैं। उनकी दोनों ही वेब सीरीज सुपरहिट साबित हुई थीं।

विज्ञापन
mona singh birthday special know about her characters from jassi jaissi koi nahin to laal singh chaddha
मोना सिंह - फोटो : फाइल फोटो

निजी जिंदगी की बात करें तो मोना सिंह 2020 में ही शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड श्याम के साथ दिसंबर 2020 में शादी की है। श्याम एक इंवेस्टर बैंकर हैं। मोना पति के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed