फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ रही ‘ब्रह्मास्त्र’ की चमक, ‘चुप’ और ‘धोखा’ का भी हुआ बुरा हाल

Tue, 27 Sep 2022 08:15 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 27 Sep 2022 08:15 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्में दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन
Monday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 18 Chup Dhokha vendhu thanindhathu kaadu
Box Office Report - फोटो : Social media

बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्में दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र से लेकर सनी देओल की चुप और आर माधवन की धोखा तक सभी फिल्में लगातार दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। इनमें कुछ फिल्में जहां अपनी इस कोशिश में कामयाब रही तो वहीं कुछ अब भी संघर्ष कर रही हैं। इसी बीच बीते दिन इन फिल्मों की हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए है। तो चलिए जानते हैं सोमवार को कैसा रहा सभी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड- 

 

Monday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 18 Chup Dhokha vendhu thanindhathu kaadu
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रह्मास्त्र 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती जा रही है। सिनेमा दिवस के मौके पर 75 रुपये की टिकट अच्छा शगुन लेकर आया और फिल्म के कलेक्शन में सुधार हुआ। फिल्म को मिली इस प्रतिक्रिया से खुश अयान मुखर्जी ने अब चार दिन के लिए फिल्म का टिकट 100 रुपये करने का एलान किया। लेकिन इस फैसले का फिल्म के कलेक्शन पर कुछ खास असर देखने को मिला। 18वें दिन हुई कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने तीसरे सोमवार को महज 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक देशभर में कुल 255.87 रुपये की कमाई कर ली है।
 

Brahmastra Box Office Collection Day 18: तीसरे सोमवार नहीं चला 100 रुपये के टिकट का जादू? इतना रहा कलेक्शन

Monday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 18 Chup Dhokha vendhu thanindhathu kaadu
चुप - फोटो : सोशल मीडिया

चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट

फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ बीते 23 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है। सिनेमा दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अब इस फिल्म की हालात बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती नजर आ रही है। वहीं, बात करें फिल्म के चौथे दिन हुए कलेक्शन की तो, सनी देओल और दुलकर सलमान स्टारर इस फिल्म ने पहले सोमवार को सिर्फ 85 लाख का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 8.23 करोड़ रुपये हो गई है।


Chup Box Office Collection Day 4: लगातार फ्लॉप की ओर बढ़ रही सनी देओल की 'चुप', चौथे दिन हुई इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 18 Chup Dhokha vendhu thanindhathu kaadu
धोखा राउंड द कॉर्नर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धोखाः राउंड द कॉर्नर

मशूहर अभिनेता आर माधवन की फिल्म धोखाः राउंड द कॉर्नर शुरुआत से ही दर्शकों को लुभाने में नाकाम नजर आ रही है। यह फिल्म भी सिनेमा दिवस के मौके पर रिलीज की गई थी, जिसके चलते पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई कर ली थी। लेकिन उसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच सोमवार को हुए फिल्म के कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने चौथे दिन महज 20 लाख की कमाई की है। वहीं, कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने चार दिन में महज 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।


 

विज्ञापन
Monday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 18 Chup Dhokha vendhu thanindhathu kaadu
वेंधु थानिंधथु काडू - फोटो : सोशल मीडिया

वेंधु थानिंधथु काडू

बीते दिनों रिलीज हुए तमिल फिल्म 'वेंधु थानिंधथु काडू' की हालत भी अब पस्त होती नजर आ रही है। रिलीज के पहले दिन बंपर कमाई करने वाली इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन कमाई में हर आई गिरावट के चलते यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। वहीं, बात करें तो 12वें दिन हुई कमाई की तो फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को सिर्फ 65 लाख का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुछ कलेक्शन 33.90 करोड़ तक पहुंच गया है। 

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र 2' में ऋतिक रोशन निभा सकते हैं देव का किरदार, अभिनेता ने खुद राज से उठाया पर्दा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed