{"_id":"5c7ba039bdec22691d36e123","slug":"monday-flashback-devo-ke-dev-mahadev-actor-mohit-raina-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिव का रोल निभाते हुए इस एक्टर की हो जाती थी ऐसी हालत, किरदार से बाहर आने में लगते थे 15 मिनट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिव का रोल निभाते हुए इस एक्टर की हो जाती थी ऐसी हालत, किरदार से बाहर आने में लगते थे 15 मिनट
शिवरात्रि का महापर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है । इसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। टीवी पर अक्सर शिव पर आधारित सीरियल दिखाए जाते रहे हैं, जैसे- 'देवों के देव महादेव' । टीवी पर ये सीरियल सुपरहिट हुआ था। इसमें एक्टर मोहित रैना ने महादेव का रोल प्ले किया था ।
2 of 8
मोहित रैना
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मोहित रैना अब फिल्मों में भी नजर आते हैं । हाल ही में उनकी फिल्म 'उरी' रिलीज हुई थी। मोहित रैना इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाते हैं। मोहित जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं उतना ही मीठा बोलते हैं। अपनी सक्सेस का उन्हें जरा भी घमंड नहीं है।
3 of 8
मोहित रैना
जम्मू के रहने वाले मोहित 'महाभारत' और 'सम्राट अशोक' जैसे सीरियल में भी लीड रोल प्ले कर चुके हैं। मोहित बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन मोहित पढ़ने में काफी अच्छे थे इसलिए उनके मां-पिता चाहते थे कि वो CA बनें। मोहित की हाइट-पर्सनालिटी काफी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मोहित रैना
उन्होंने ग्रेसिम मिस्टर इंडिया 2005 में पार्टिसिपेट किया था। वो टॉप 5 कंटेस्टेंट में चुने गए थे। 21 साल का होने पर उन्होंने अपने पैरेंट्स से एक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। उनके पैरेंट्स ने साफ मना करते हुए कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है क्या।
विज्ञापन
5 of 8
मोहित रैना
मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'अगले दिन जब मैं सोकर उठा तो घर के बाहर मेरे कई सारे रिलेटिव्स आए हुए थे। मुझे लगा शायद कोई फंक्शन है। जिसे मैं भूल गया हूं। लेकिन मुझे बाद में पता चला कि वो सारे रिश्तेदार मुझे समझाने के लिए आए हैं। लेकिन मैं अपनी टिकट करवा चुका था। इसलिए मैंने किसी की नहीं सुनी और मुंबई आ गया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।