{"_id":"62effe2f43f60450545d7420","slug":"monday-flashback-when-actor-jeetendra-gave-first-screen-test-rajesh-khanna-make-him-remember-his-dialogue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monday Flashback: जितेंद्र के पहले स्क्रीन टेस्ट के लिए काका ने कराई थी तैयारी, अपने सामने रटवाए थे संवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monday Flashback: जितेंद्र के पहले स्क्रीन टेस्ट के लिए काका ने कराई थी तैयारी, अपने सामने रटवाए थे संवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
राजेश खन्ना-जितेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कोई एक्टर बनने के लिए आए और वहां के स्थापित कलाकारों से उसे मदद मिली हो ऐसे कम ही किस्से सुनने को मिलते हैं। मगर, अभिनेता जितेंद्र की जिंदगी से एक ऐसा दिलचस्प किस्सा जुड़ा हुआ है। जब वह बॉलीवुड में फिल्म तलाश रहे थे तब काका यानी दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना उनके लिए मददगार बने। उन्होंने जितेंद्र के पहले स्क्रीन टेस्ट के लिए खास तैयारी कराई। इसका बेहद रोचक किस्सा आज हम आपसे साझा करने जा रहे हैं।
2 of 4
राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पंजाब में जन्मे अभिनेता जितेंद्र का वास्तविक नाम रवि कपूर है। जितेंद्र कपूर ने अपनी हाई हाई स्कूल की पढ़ाई मुंबई में राजेश खन्ना के साथ की। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। यही वजह रही की राजेश खन्ना ने जितेंद्र के पहले स्क्रीन टेस्ट में उनकी खूब मदद की। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश खन्ना ने स्क्रीन टेस्ट से पहले जितेंद्र को पूरे दिन अपने सामने बिठाकर डायलॉग रटवाए थे।
3 of 4
राजेश खन्ना-जितेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जितेंद्र की मुलाकात निर्देशक वी शांताराम से हुई थी। इन्होंने फिल्म 'सहरा' (1963) के सेट पर जितेंद्र को करीब से देखा था। उस समय जितेंद्र एक जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम कर रहे थे। निर्देशक यह देखकर हैरान रह गए थे कि एक पंजाबी लड़का शानदार मराठी बोल लेता है। इसके बाद वी शांताराम ने जितेंद्र को फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' में बतौर लीड एक्टर कास्ट किया था। यह फिल्म साल 1964 में आई थी। बता दें कि इस फिल्म में जितेंद्र की जोड़ी डायरेक्टर वी शांताराम की बेटी राजश्री के साथ जमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजेश खन्ना-जितेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता जितेंद्र ने एक टीवी रियलिटी शो के दौरान खुद राजेश खन्ना से जुड़ा यह किस्सा साझा किया था। राजेश खन्ना को याद करते हुए जितेंद्र ने कहा था, 'काका ने इंडस्ट्री को अपना जो योगदान दिया, काफी सराहनीय है। उन्हें ड्रामैटिक चीजें काफी पसंद थीं। कॉलेज में वह कई ड्रामा या प्ले में हिस्सा लेते थे। जब मैंने फिल्मों में कदम रखा और वी शांताराम ने मुझे पहले स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया तो राजेश खन्ना ने मेरी उस समय काफी मदद की थी। जय हिंद कॉलेज की कैन्टीन में पूरा दिन बिठाकर राजेश खन्ना ने मुझे डायलॉग रटवाए थे। उन्होंने ही मुझे बताया था कि स्क्रीन टेस्ट में क्या बोलना है और कैसे बोलना है।' राजेश खन्ना की दी गई ट्रेनिंग का ही कमाल था कि 'गीत गाया पत्थरों ने' के लिए जितेंद्र सलेक्ट कर लिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।