बॉलीवुड फिल्मों में जहां हीरो अपने एक्शन और स्टाइल के दम पर दर्शकों का दिल जीतने में अक्सर कामयाब होते हैं तो वहीं कई फिल्मों में नेगेटिव रोल करने वाले एक्टर्स भी खूब पसंद किए गए। ऐसे तमाम सितारे हैं, जिन्होंने पर्दे पर खलनायक का रोल निभाकर दर्शकों से तालियां बजवाईं और खूब तारीफें पाईं। इन्हीं में एक नाम है प्रेम चोपड़ा। इनसे जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा है। दरअसल, शूटिंग के बहाने एक एक्ट्रेस ने प्रेम चोपड़ा से ऐसा बदला लिया कि उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। आइए जानते हैं पूरा किस्सा...
Monday Flashback: जब सेट पर सबके सामने हीरोइन ने जड़ा था प्रेम चोपड़ा को थप्पड़, लिया था इस बात का बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कोई 70 के दशक की बात है। उस समय प्रेम चोपड़ा काफी मशहूर खलनायक थे और लगभग हर फिल्म में उनका एक न एक सीन अभिनेत्री के साथ जबरदस्ती करने का जरूर होता था। इस तरह का किरदार करते-करते प्रेम चोपड़ा ने सीन शूट करने में महारत हासिल कर ली थी। मगर, उनकी महारत एक बार उन्हीं पर भारी पड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फिल्म का सीन कुछ ऐसा था कि प्रेम चोपड़ा को हीरोइन को पीछे से आकर उसकी बाहों को पकड़ना था। प्रेम चोपड़ा ने ठीक वैसे ही किया। मगर किसी कारणवश हीरोइन ठीक से एक्सप्रेशन नहीं दे पा रही थी।
OTT This Week: इस हफ्ते लगेगा सस्पेंस, थ्रिल और क्राइम का तड़का, रिलीज हो रही हैं ये वेब सीरीज और फिल्में
दरअसल, जोर-जबरदस्ती करने पर जो प्रतिक्रिया निर्देशक को चाहिए थी, एक्ट्रेस वह नहीं कर पा रही थी। इसके चलते इस सीन के लिए कई रिटेक देने पड़ रहे थे। सीन शूट करते हुए चोपड़ा साहब को भी यह समझ में नहीं आ रहा था कि हीरोइन सीन में दिलचस्पी क्यों नहीं दिखा रही है? खैर, किसी तरह से उस सीन की शूटिंग पूरी हुई। मगर उस हीरोइन ने निर्देशक के पास जाकर प्रेम चोपड़ा की शिकायत कर दी कि प्रेम चोपड़ा ने उन्हें चोट पहुंचाई है और उन्ही की वजह से उसकी बाजू में चोट भी आई है। निर्देशक ने हीरोइन को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और शूटिंग छोड़कर चली गई। दूसरे दिन भी वह शूटिंग के लिए नहीं आई। फिर प्रेम चोपड़ा से बदला लेने की इच्छा मन में लिए एक दिन वह शूटिंग पर आ गई।
Diwali 2022: कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में इस तरह दिखा सितारों का जलवा, वरुण और सारा ने भी लगाए चार चांद
अब की बार जो सीन शूट होना था वह ऐसा था कि हीरोइन को खलनायक को थप्पड़ मारना था। हीरोइन तो इस सीन को करने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जैसे ही शूटिंग शुरू हुई तो हीरोइन ने बदला लेने के इरादे से प्रेम चोपड़ा को बहुत जोर से थप्पड़ मारा और वह भी ऐसा कि सेट पर सभी लोग दंग रह गए। खुद प्रेम चोपड़ा भी यह देखकर अवाक रह गए। अपने गाल को सहलाते हुए वे निर्देशक के पास गए और उनसे शिकायत की। लेकिन, शिकायत करने पर प्रेम चोपड़ा को जो जवाब मिला, उसने तो उनके होश उड़ा दिए। निर्देशक ने उनको बताया कि हीरोइन उनसे अपने साथ किए बर्ताव का बदला लेना चाहती थी।
Mallika Sherawat: हरियाणा के छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं मल्लिका, पहली ही फिल्म से मचा दी थी सनसनी