{"_id":"631de7e7cd095302836d1360","slug":"monday-flashback-when-late-actor-vinod-khanna-father-wanted-to-shoot-him-due-to-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monday Flashback: जब विनोद खन्ना के पिता लेने वाले थे उनकी जान, इस वजह से तान दी थी पिस्तौल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monday Flashback: जब विनोद खन्ना के पिता लेने वाले थे उनकी जान, इस वजह से तान दी थी पिस्तौल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विनोद खन्ना
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में तमाम लोग अपने परिवार के खिलाफ जाकर यहां किस्मत आजमाने आते हैं। इन्हीं में से एक थे विनोद खन्ना। बेशक दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना का इंडस्ट्री में अपना एक रुतबा रहा। उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में अभिनय किया। मगर, उनके पिता हरगिज नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में काम करे। जब उन्हें पता चला कि विनोद खन्ना फिल्मों में काम कर रहे हैं तो वह काफी गुस्से में आ गए थे। एक बातचीत में खुद विनोद खन्ना ने इस बात का जिक्र किया था।
2 of 4
विनोद खन्ना
- फोटो : Social Media
बता दें कि विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में फिल्म 'मन का मीत' से कदम रखा था। वर्ष 1968 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले जब विनोद खन्ना ने अपने पिता किशनचंद खन्ना का यह बात बताई तो वह आग बबूला हो गए। विनोद खन्ना के फिल्मों में काम करने की बात सुनकर उनके पिता का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने अपने बेटे के सिर पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने कहा था, 'अगर तुम फिल्मों में गए तो तुम्हें गोली मार दूंगा'। हालांकि, उस समय विनोद खन्ना भी अपनी बात पर अड़े रहे, लेकिन बाप-बेटे की तना-तनी में विनोद खन्ना की मां ने बीच बचाव किया और मामला सुलझाया।
3 of 4
विनोद खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि बेटे की जिद को देखते हुए बाद में विनोद खन्ना के पिता ने उन्हें फिल्मों में दो वर्ष तक काम करने की इजाजत दे दी और शर्त रखी कि इंडस्ट्री में सफल नहीं हुए तो घर के बिजनेस में हाथ बंटाना होगा। लेकिन, विनोद खन्ना इंडस्ट्री में सुपरहिट हो गए। फिल्म 'सच्चा झूठा', 'आन मिलो सजना', 'मेरा गांव मेरा देश' जैसी फिल्मों के जरिए विनोद खन्ना ने लोगों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विनोद खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिग्गज अभिनेता 27 अप्रैल 2017 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। विनोद खन्ना अपने आखिरी दिनों में कैंसर से जंग लड़ते रहे और आखिर में इस बीमारी ने उनकी जान ले ली। गौरतलब है कि विनोद खन्ना के फिल्मी करियर के के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से भी सुर्खियों में रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।