फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: महज इतनी थी राजकुमार राव की पहली सैलरी, घर के सामान के लिए खर्च कर डाले थे सारे पैसे

Sun, 13 Nov 2022 06:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Nov 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
Monica O My Darling actor Rajkummar Rao First Salary of Rs 300 he Bought grocery items for his family
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' हाल ही में रिलीज हुई है। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म में राजकुमार की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। राजकुमार इस समय एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन एक समय उनकी कमाई काफी कम थी। गुरुग्राम के मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले राजकुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पहली सैलरी के बारे में खुलासा किया है। 


Amitabh Bachchan: 'मैं राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में नहीं जाऊंगा', अमिताभ बच्चन ने क्यों कही यह बात?

Monica O My Darling actor Rajkummar Rao First Salary of Rs 300 he Bought grocery items for his family
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि जब वह आठवीं कक्षा में थे तब एक छोटी सी लड़की उनसे डांस सीखती थी। इसके लिए उन्हें 300 रुपये फीस मिलती थी। इस बातचीत में उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हें पहली बार सैलरी मिली तब उन्होंने घर के लिए किराने का सामान खरीदा था। 
Radhika Apte: 'फिल्मों में कम उम्र की एक्ट्रेस चाहते हैं', इंडस्ट्री के 'डबल स्टैंड' पर बेबाकी से बोलीं राधिका

Monica O My Darling actor Rajkummar Rao First Salary of Rs 300 he Bought grocery items for his family
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार ने बताया, ''मुझे आज भी याद है कि मैं मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो करता था। मैं राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता था। लेकिन इसके बाद मेरी जिंदगी में डांस भी आ गया। हमारा एक ग्रुप था और हम स्टेज पर डांस करते थे। फिर, मैंने डांस ट्यूशन देना शुरू किया। मेरी पहली कमाई आठवीं कक्षा में हुई थी, जब मैं एक छोटी बच्ची को उसके घर पर डांस सिखाता था। मुझे इसके लिए 300 रुपये मिलते थे।"
Hansika Motwani Wedding: क्या ओटीटी पर स्ट्रीम होगी हंसिका मोटवानी की शादी? जानें वेडिंग से जुड़ी डिटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Monica O My Darling actor Rajkummar Rao First Salary of Rs 300 he Bought grocery items for his family
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार ने साल  2010 में 'रण' में एक छोटी भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और उस साल बाद में 'लव सेक्स और धोखा' में बतौर लीड एक्टर नजर आए। उनकी 2012 की फिल्म 'शाहिद' ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया। इसके बाद उन्होंने 'काई पो चे', 'बरेली की बर्फी' और 'स्त्री' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। 
Thai Massage Review:  फिर प्रशंसकों का दिल तोड़ने में कामयाब रहे इम्तियाज, थाईलैंड की छवि चमकाने का ‘बूम बूम’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed