पूरी दुनिया में मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। ऐसे में इस बार 10 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। यूं तो मां के साथ हर दिन विशेष होता है लेकिन मदर्स डे का भी अपना खास महत्व हो जाता है। बॉलीवुड सितारे भी मदर्स डे को बेहद खास और अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं। मदर्स डे के इस खास मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ सितारों की उनकी मां के साथ बचपन की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं।
Mother's day 2020: दिल को छू जाएंगी इन सात सितारों की अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीरें, पहचानना होगा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये मासूम सा दिखाने वाला बच्चा आज बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक है। जी हां, ये तस्वीर अभिनेता आमिर खान की है। आमिर खान इस तस्वीर में मां जीनत हुसैन के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह और जीनत हुसैन घास के ढेर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर खान जल्द फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं।
Ammi and me. Best Mom in the world!
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on
अभिनेत्री सोनी राजदान की गोद में बैठी ये छोटी बच्ची बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। यह अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं। यूं तो आलिया भट्टी की बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल सकती हैं, लेकिन ये उनकी अनदेखी तस्वीरों में से एक है। आलिया भट्ट मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं।
My happy place.. 👩👧love you mama 🌞🌞❤ @sonirazdan
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on
महिला की गोद में नजर आ रही इस बच्ची को देख आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि यह बॉलीवुड की कौन सी अभिनेत्री हैं। गोद में नजर आ रही ये छोटी बच्ची अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हैं। उनको गोद में लेने वाली महिला अनुष्का शर्मा की मां आशिमा शर्मा हैं।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
ये तस्वीर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की है। इस तस्वीर में वह अपनी मां की गोद में बैठी दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर की मां का नाम शिवांगी कोल्हापुरे है। वह बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। श्रद्धा कपूर की आखिरी फिल्म बागी 3 थी।
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

कमेंट
कमेंट X