फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही साल में 3 बच्चों की मां बनी थीं सनी लियोनी, इस वजह से खूब हुआ था विवाद

Sun, 12 May 2019 01:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 May 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
mothers day special sunny leone and her three children
sunny leone - फोटो : social media

सनी लियोनी एक ऐसा नाम हैं जिनकी फिल्मों से लेकर पर्सनल जिंदगी तक खूब सुर्खियों में रहती है। बोल्ड अंदाज के लिए पॉपुलर सनी लियोनी 3 बच्चों की मां हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। मदर्स डे पर जानते हैं सनी के मां बनने की कहानी।

mothers day special sunny leone and her three children
sunny leone

जून 2017 में सनी लियोनी ने मुंबई के लातूर गांव से बेटी निशा को गोद लिया था। उस वक्त निशा की उम्र करीब 2 साल थी। इसकी जानकारी सबसे पहले एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी। बेटी को गोद लेने के बाद सनी लियोनी खूब विवादों में रहीं। दरअसल उन्होंने गोद ली हुई बच्ची की तस्वीर सार्वजनिक कर दी थी। सनी पर जेजे एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा था। साथ ही राष्ट्रीय बाल आयोग ने भी उनसे जवाब मांगा था। बता दें प्री अडॉप्शन का मामला जब तक कोर्ट में हो तब तक कोई भी गोद लिए बच्चे की तस्वीर सार्वजनिक नहीं कर सकता। 

mothers day special sunny leone and her three children
sunny leone

बेटी निशा के बाद मार्च 2018 में सनी लियोनी सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों की मां बनीं। सनी के दोनों बेटों के नाम नोआह और अशर हैं। सनी और डेनियल के इस कदम ने सभी को चौंका दिया था। सनी ने ट्विटर पर अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की थी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

God's Plan!! June 21st, 2017 was the day @dirrty99 and I found out that we might possible be having 3children within a short amount of time. We planned and tried to have a family and after so many years our family is now complete with Asher Singh Weber, Noah Singh Weber and Nisha Kaur Weber. Our boys were born a few weeks ago but were alive in our hearts and eyes for many years. God planned something so special for us and gave us a large family.We are both the proud parents of three beautiful children. Surprise everyone!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

विज्ञापन
विज्ञापन
mothers day special sunny leone and her three children
Sunny Leone - फोटो : file photo

सनी लियोनी ने लिखा, 'भगवान की योजना! 21 जून, 2017 का दिन था, जब डेनियल और मुझे पता चला कि हम शायद कुछ ही समय में तीन बच्चों के माता-पिता बन सकते हैं। हमने परिवार बसाने की कोशिश की और इतने सालों बाद अब अशर सिंह वेबर, नोआह सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के साथ हमारा परिवार पूरा हो गया है।'

विज्ञापन
mothers day special sunny leone and her three children
Sunny leone - फोटो : file photo

सनी ने आगे लिखा, 'हमारे बेटों ने कुछ सप्ताह पहले ही जन्म लिया था लेकिन कई सालों से वो हमारे दिलों और आंखों में जीवित थे। भगवान ने हमारे लिए कुछ खास योजना बनाई थी और हमें एक बड़ा परिवार दिया। हम अपने तीन खूबसूरत बच्चों के गौरवशाली माता-पिता हैं। सभी के लिए सरप्राइज।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed