बॉलीवुड एक्टर अभिमन्यु दस्सानी और शिर्ली सेटिया स्टारर फिल्म निकम्मा अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में इंडस्ट्री की खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इसकी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी किया गया है। सामने आए इस मोशन पोस्टर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट का भी एलान कर दिया गया है। सोनी पिक्चर फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोशन पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की।
Nikamma: अभिमन्यु दस्सानी की फिल्म का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगा ‘निकम्मा’ का ट्रेलर
बॉलीवुड एक्टर अभिमन्यु दस्सानी और शिर्ली सेटिया स्टारर फिल्म निकम्मा अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में इंडस्ट्री की खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी भी नजर आने वाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आए इस पोस्टर में दमदार एक्शन की झलक देखने को मिल रही है। वहीं, इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड अपना डेब्यू कर रहे एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी भी जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मोशन पोस्टर शेयर करते हुए सोनी पिक्चर ने कैप्शन में लिखा, दुश्मनो को याद आएगी उनकी अम्मा जब सामने होगा हमारा निकम्मा। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 17 मई को रिलीज किया जाएगा।
A post shared by Sony Pictures Films India (@sonypicsfilmsin)
इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी पर करने की कोशिश करती नजर आएंगी। इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2021 में आई फिल्म हंगामा 2 से सिल्वर स्क्रीन पर 14 साल बाद कमबैक किया था। हालांकि, उनकी यह कोशिश नाकाम रही क्योंकि उनकी इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। ऐसे में अब देखना होगा कि अपनी अगली फिल्म निकम्मा के जरिए एक्ट्रेस के दोबारा कमबैक करने की कोशिश सफल होती है या नहीं।
फिल्म की बात करें तो निकम्मा एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण सब्बीर खान ने सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शिर्ली सेटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा इसमें शिल्पा शेट्टी, सुनील ग्रोवर, समीर सोनी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जून, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।