फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone Birthday: बोल्ड एड से लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तक, वो मौके जब विवादों में घिरीं सनी लियोनी

Fri, 13 May 2022 10:04 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 13 May 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Sunny Leone top 6 controversies: know about Madhuban, the kapil sharma show to apartment controversies on her birthday
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस सनी लियोनी की खूबसूरती और हॉट अंदाज का हर कोई दीवाना है। जब से सनी लियोनी ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की है, तभी से अभिनेत्री को प्रशंसकों का प्यार और समर्थन मिलता रहा है। यही कारण है कि सनी की फैन फॉलोइंग किसी भी दूसरे बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। अभिनेत्री ने हमेशा से अपनी अदाओं से अपने फैंस के दिलों पर राज किया है, लेकिन फिर भी सनी का नाम कई बार विवादों से जुड़ता आया है। आज अभिनेत्री के 41वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको सनी लियोनी से जुड़ी कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण वह विवादों में घिर गई थीं। 

Sunny Leone top 6 controversies: know about Madhuban, the kapil sharma show to apartment controversies on her birthday
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

मधुबन गाने पर हुआ था हंगामा
पिछले साल 2021 में रिलीज हुए सनी लियोनी के गाने 'मधुबन' ने खूब बवाल मचाया था। गाने के बोल पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। यह गाना राधा पर आधारित था, जिसके बोल पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। मथुरा के पुजारियों से लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तक ने इसको लेकर विरोध किया था। मथुरा के पुजारियों का कहना था कि मधुबन गीत पर सनी के अश्लील डांस से धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। विवादों के बाद सारेगामा ने बोल बदलने की बात कही थी। यह मामला इतना बढ़ गया था कि इसके लिए सनी कि गिरफ्तारी की भी मांग तक उठने लगी थी। 

Sunny Leone top 6 controversies: know about Madhuban, the kapil sharma show to apartment controversies on her birthday
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

कंडोम एड को लेकर विवाद
सनी लियोनी को लंबे समय से कंडोम ब्रांड का प्रचार करते हुए देखा जा रहा है। लेकिन साल 2018 में, जब नवरात्रि के मौके पर सनी लियोनी के कंडोम एंडोर्समेंट के होर्डिंग लगाए गए तो इसपर बहुत बवाल खड़ा हो गया था, खासकर गुजरात में। नवरात्रि के त्योहार के दौरान कंडोम को बढ़ावा देने के लिए भी सनी पर मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone top 6 controversies: know about Madhuban, the kapil sharma show to apartment controversies on her birthday
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

न्यू ईयर पर नहीं मिली थी परफॉर्म करने की इजाजत  
साल 2017 में, बेंगलुरु पुलिस ने शहर में न्यू ईयर बैश में सनी लियोनी की परफॉर्मेंस को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। कर्नाटक रक्षा वैदिक युवा सेना के सदस्यों ने इस कार्यक्रम का विरोध करते हुए सनी लियोनी के पोस्टर जला दिए थे। वैदिक युवा संगठन का मानना था कि यह कार्यक्रम उनकी संस्कृति और विरासत के खिलाफ है।

विज्ञापन
Sunny Leone top 6 controversies: know about Madhuban, the kapil sharma show to apartment controversies on her birthday
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

द कपिल शर्मा शो
साल 2013 में, खबरें सामने आई थीं कि सनी को 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म का प्रचार करने से मना कर दिया गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कपिल ने एक्ट्रेस के साथ शूटिंग करने से मना कर दिया था। हालांकि, वह 2014 में 'रागिनी एमएमएस 2' का प्रचार करने के लिए एकता कपूर के साथ इस शो में दिखाई दी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed