फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy Wedding Pics: एक दूजे के हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार, शादी की पहली तस्वीर आई सामने

Thu, 27 Jan 2022 04:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Jan 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy and suraj nambiar Wedding live update: Mouni Roy and Suraj Nambiar tie the knot in Malayali wedding ceremony
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ गोवा में सात फेरे लिए। मौनी और सूरज की शादी में परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। दुल्हन बनीं मौनी पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने शादी की झलक शेयर की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'आखिरकार मैंने इसे ढूंढ लिया। हाथों में हाथ, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद, हम शादीशुदा हैं। आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। लव, सूरज और मौनी।'

Mouni Roy and suraj nambiar Wedding live update: Mouni Roy and Suraj Nambiar tie the knot in Malayali wedding ceremony
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई है। फैंस उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। मौनी रॉय और सूरज की ये साउथ इंडियन वेडिंग है। क्योंकि सूरज दक्षिण भारतीय हैं, इसलिए दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रस्मों रिवाज से हुई है।

Mouni Roy and suraj nambiar Wedding live update: Mouni Roy and Suraj Nambiar tie the knot in Malayali wedding ceremony
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram
अपनी शादी में सिंपल लुक में भी मौनी बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने ज्यादा मेकअप भी नहीं किया है। अपने ब्राइड लुक को मौनी ने गोल्डन ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया है, वहीं सूरज ने गोल्डन कलर का कुर्ता पहना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy and suraj nambiar Wedding live update: Mouni Roy and Suraj Nambiar tie the knot in Malayali wedding ceremony
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

बीते दिन मौनी रॉय की मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति सूरज नांबियार के साथ एक रोमांटिक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में दूल्हा दुल्हन बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Mouni Roy and suraj nambiar Wedding live update: Mouni Roy and Suraj Nambiar tie the knot in Malayali wedding ceremony
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

मौनी रॉय मंडप पर ही अपने पति सूरज के गले लग गईं। दोनों का रोमांटिक अंदाज देखकर आसपास खड़े लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed