फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: अंग्रेजी गाने की धुन पर सेनोरिटा बन थिरकीं मौनी रॉय, बैकलेस ड्रेस में देख उड़े फैंस के होश

Fri, 02 Sep 2022 04:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 02 Sep 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy: Brahmastra actress new sizzling dance video in backless dress gets viral on internet
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी से धमाल मचाने वाली मौनी रॉय अक्सर लोगों को अपनी सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर देती हैं। अपने हुस्न के जलवे बिखेरने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर  मौनी के फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। इसी क्रम में आज अभिनेत्री ने अंग्रेजी गाने पर थिरकते हुए अपनी एक वीडियो साझा की है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।   

Mouni Roy: Brahmastra actress new sizzling dance video in backless dress gets viral on internet
मौनी रॉय - फोटो : insta

अपनी दिलकश अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली मोनी रॉय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेटेस्ट वीडियो में मौनी रॉय बैकलेस थाई-हाई स्लिट बेज कलर की ड्रेस पहने ग्लैमर का तड़का लगा रही है। वीडियो में मौनी एक अंग्रेजी गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। इस गाने पर उनकी दिलकश अदाएं सभी का दिल जीत रही हैं। मौनी के फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।      

Mouni Roy: Brahmastra actress new sizzling dance video in backless dress gets viral on internet
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

अपने इस सेक्सी डांस का वीडियो साझा कर मौनी रॉय ने लिखा, 'मुझे बहुत पसंद आता है, जब तुम मुझे सेनोरिटा कहकर बुलाते हो।' इस वीडियो में मौनी के डांस स्टेप्स के साथ ही उनके एक्सप्रेशन्स भी सबका दिल जीत रहे हैं। वीडियो पर मौनी के फैंस दिल खोलकर अभिनेत्री के लिए अपना प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आपसे नजर नहीं हट रही है।' दूसरे ने लिखा, 'मौन बेबी यू आर वेरी क्यूट।' इसके साथ ही बहुत से फैंस वीडियो के कमेंट सेक्शन पर फायर और हार्ट इमोजीस भी ड्रॉप कर रहे हैं।   

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

   

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy: Brahmastra actress new sizzling dance video in backless dress gets viral on internet
मौनी रॉय - फोटो : insta

सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने के साथ ही मौनी रॉय बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक दमदार किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म में उनके साथ-साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed