फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Flop Side Effects: लाइगर की वजह से डरे हुए हैं पुरी जगन्नाथ, फिल्म 'जन गण मन' में कर रहे बदलाव!

Fri, 02 Sep 2022 03:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 02 Sep 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
Liger Box Office failure has affected Vijay Deverakonda and Puri Jagannadh upcoming film Jana Gana Mana
जेजीएम के साथ लौटे विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' का सबको बेसब्री से इंतजार था। लेकिन, रिलीज से पहले साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा द्वारा दिए गए बयानों और फिल्म में करण जौहर की मौजूदगी की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतरी। अब इस फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से पुरी जगन्नाथ और विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'जन गण मन' कई तरह से प्रभावित हुई है। 

Liger Box Office failure has affected Vijay Deverakonda and Puri Jagannadh upcoming film Jana Gana Mana
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइगर को हुआ 65 करोड़ से अधिक का नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'लाइगर' पांचों भाषाओं में मात्र 39.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स से लेकर इसके वितरकों तक को नुकसान झेलना पड़ा है। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान फिल्म के वितरक वारंगल श्रीनु ने खुलासा किया कि लाइगर की वजह से उन्हें अपने निवेश का लगभग 65 प्रतिशत खो दिया है।

Liger Box Office failure has affected Vijay Deverakonda and Puri Jagannadh upcoming film Jana Gana Mana
विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

लाइगर के फ्लॉप होने से डरे पुरी जगन्नाथ!
लाइगर की वजह से हुए नुकसान से पुरी जगन्नाथ डर गए हैं। आगे ऐसा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ अपनी आगामी फिल्म "जन गण मन" में बदलाव करने का मन बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म "जन गण मन" के मोरक्को शेड्यूल को शुरू करने से पहले, विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ फिल्म की पटकथा पर फिर से विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Box Office failure has affected Vijay Deverakonda and Puri Jagannadh upcoming film Jana Gana Mana
जन गण मन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या लाइगर की भरपाई करने के लिए विजय नहीं लेंगे फीस?
इतना ही नहीं पुरी जगन्नाथ फिल्म के बजट पर भी विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 'लाइगर' की वजह से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पुरी जगन्नाथ और विजय देवरकोंडा ने आगामी फिल्म 'जन गण मन' के लिए फीस न लेना का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Liger Box Office failure has affected Vijay Deverakonda and Puri Jagannadh upcoming film Jana Gana Mana
जन गण मन - फोटो : सोशल मीडिया

जन गण मन के बारे में
विजय के ऑन-बोर्ड आने से बहुत पहले, पुरी जगन्नाथ ने यह फिल्म महेश बाबू को ऑफर की थी। लेकिन बात नहीं बनी। लाइगर के निर्माण के दौरान, विजय ने फिल्म निर्माता से 'जन गण मन' के बारे में पूछा और पुरी ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई। विजय को कहानी पसंद आई और उन्होंने फिल्म में काम करने की इच्छा जताई। इस तरह यह पुरी जगन्नाथ और विजय की साथ में दूसरी फिल्म बन गई। बता दें कि जन गण मन 3 अगस्त 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed