Mouni Roy New Pics: मौनी रॉय ने शेयर कीं सूरज नांबियार के साथ नई तस्वीरें, पति को गले लगाती नजर आईं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी रॉय शादी के बाद काफी खुशनुमा मूड में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सूरज के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें सफेद और नीले रंग के कपड़े पहने मौनी और सूरज बहुत प्यारे लग रहे हैं। मौनी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "कुछ बढ़िया समय बिताना अच्छा है।" एक तस्वीर में वह दोनों प्यार भरे मूमेंट एंजॉय करते दिखे तो वहीं दूसरी तस्वीर में मौनी सूरज को गले लगाते हुए दिख रही हैं।
सूरज ने मौनी के साथ शादी करने के बाद उसी दिन शादी के फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। फोटोज शेयर करते हुए बिजनेसमैन ने लिखा,"27.01.2022- मैंने आज अपनी सबसे अच्छी दोस्त और अपने प्यार से शादी की है। मैं आज खुद को इस धरती पर सबसे भाग्यशाली आदमी महसूस कर रहा हूं।" वहीं, मौनी ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया,"आखिर मैंने उन्हें ढूंढ ही लिया। हाथों में हाथ लिए, अपने परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद के साथ, हम शादी के बंधन में बंध गए। हमें आपके भी आशीर्वाद की जरूरत है। प्यार सूरज और मौनी।"
इन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो मौनी की सूरज से पहली बार मुलाकात साल 2019 में दुबई में हुई थी। अपनी पहली मुलाकात के बाद ये दोनों एक-दूसरे से बार-बार मिलने लगे और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। तीन साल बाद 2022 में मौनी और सूरज ने शादी का फैसला किया और इस फैसले के बाद दोनों साल के पहले महीने में ही शादी कर ली।