सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मोहित रैना के बाद अब इस बड़े डायरेक्टर को डेट कर रही हैं मौनी रॉय, फिल्म में भी दिया है मौका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 08 Feb 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
mouni roy share a picture with Brahmastra Director Ayan Mukerji and show her love for him
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मौनी रॉय ने बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड मोहित रैना से ब्रेकअप कर लिया था। अपनी डेब्यू फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन के दौरान मौनी ने मोहित के साथ रिलेशनशिप पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि अब वो दोनों साथ नहीं हैं। मौनी ने खुलासा किया था कि, ‘मैं अकेली हूं और लंबे समय से रह रही हूं, मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं’। इस खबर से इन दोनों के फैंस को झटका लगा था। लेकिन अब मौनी को नया साथी मिल गया है और वो शख्स एक बहुत बड़ा फिल्म डायरेक्टर है।
Trending Videos
mouni roy share a picture with Brahmastra Director Ayan Mukerji and show her love for him
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कई दिनों से मौनी राय सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने प्यार का इजहार करने लगी हैं। वो हिंट दे रही हैं कि अब उनकी जिंदगी में एक नए शख्स की एंट्री हो चुकी है। मौनी रॉय और अयान मुखर्जी की रिश्ते की खबर अब धीरे-धीरे फैलने लगी है। कई दिनों से मौनी अयान के साथ अपनी बहुत सारे तस्वीरें शेयर कर रही हैं और इन पिक्चर्स के साथ वो 'Boy-Friend' शब्द का इस्तेमाल जरूर करती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy happy birthday my best Boy-Friend. Continue being mayhem & madness that you are & i shall continue to love you unhealthily like i do. ❤️ Him = rapture dance + wizcraft = a pretty piece of my heart

A post shared by mon (@imouniroy) on

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy share a picture with Brahmastra Director Ayan Mukerji and show her love for him
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मौनी ने एक और तस्वीर की जिसमें उनकी अयान से नजदीकियां और भी साफ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मौनी ने यह भी लिखा है कि वो उन्हें बहुत मिस कर रही हैं और उन्हें अयान से बात करना बहुत पसंद है। इस तस्वीर से लगभग ये साफ होता दिखाई दे रहा है कि अब दोनों के बीच कुछ पकने लगा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Too soon to be missing you ?? Because I like to talk to him; he who knows a lot about a lot ! Precious 🥰

A post shared by mon (@imouniroy) on


 
mouni roy share a picture with Brahmastra Director Ayan Mukerji and show her love for him
Mouni Roy
वैसे भी इन दिनों मौनी रॉय, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही हैं। इसलिए यह अंदाजा यही लगाया जा रहा कि इस फिल्म के सेट पर ही दोनों का प्यार का परवान चढ़ा होगा। इस फिल्म में मौनी के साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी होंगे।
विज्ञापन
mouni roy share a picture with Brahmastra Director Ayan Mukerji and show her love for him
mouni roy - फोटो : social media

इससे पहले मौनी ने अपने सिंगल होने की वजह बताते हुए कहा था, 'मैं सिंगल इसलिए हूं क्योंकि मेरे आस-पास अच्छे मर्द नहीं हैं। कसम से, अच्छा इसे ऐसे भी कह सकती हूं, इस समय मेरे आस-पास मेरे लिए कोई नहीं है। ऐसा नहीं है कि मैं शादी की प्रथा पर विश्वास नहीं करती। मुझे शादी प्रथा पर बहुत विश्वास हैं, क्योंकि मेरे घर में और मेरे आस-पास बहुत सारे शादी-शुदा लोग खुशहाल हैं। हां, मैं यहां एक चीज जरूर कहूंगी कि आपको शादी के लिए सही जीवन साथी का चुनाव करना चाहिए वरना आपके जीवन की चमक खत्म हो जाएगी।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed