फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान पर FIR और मौसमी चटर्जी के जन्मदिन सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Fri, 26 Apr 2019 05:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 26 Apr 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee birthday and case registered against salman khan here is top entertainment news
Moushumi Chatterjee, Salman Kha - फोटो : social media

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1948 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता प्रांतोष चट्टोपाध्याय आर्मी ऑफीसर थे। मौसमी का असली नाम इंदिरा चटर्जी है। बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर तरुण मजूमदार ने उनका नाम बदलकर मौसमी रख दिया था। मौसमी ने साल 1967 में बंगाली फिल्म बालिका वधू से डेब्यू किया था, जबकि हिन्दी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म अनुराग थी जो कि साल 1972 में रिलीज हुई थी। मौसमी चटर्जी ने 60-70 के दशक में अपनी अदाकारी से हिन्दी और बंगाली सिनेमा में खास पहचान बनाई। 

Moushumi Chatterjee birthday and case registered against salman khan here is top entertainment news
kareena kapoor - फोटो : social media

करीना कपूर खान का नाम बॉलीवुड की टॉप हिरोइनों में आता है। उन्होंने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। साल 2000 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करीना की जिंदगी में एक पल ऐसा भी आया था जब वो अपने करियर को लेकर बहुत निराश हो गई थीं। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया।

Moushumi Chatterjee birthday and case registered against salman khan here is top entertainment news
sunny leone

पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी हाल ही में अरबाज खान के चैट शो में बतौर गेस्ट पहुंची थीं। शो के दौरान सनी ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। शो में सनी ने खुलासा किया कि एक समय पर इतना डर गई थीं कि उन्होंने चाकू तक उठा लिया था। सनी ने बताया कि एक शख्स के फॉलोअर्स उनकी टाइमलाइन पर बेहद गंदे कमेंट्स करने लगे थे और वो काफी हिंसक थे। उन्होंने मुझे और मेरे परिवार वालों को धमकाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee birthday and case registered against salman khan here is top entertainment news
प्रिया प्रकाश - फोटो : instagram

'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश 'श्रीदेवी बंगलों' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसकी रिलीज से पहले ही प्रिया के हाथ एक और बॉलीवुड फिल्म हाथ लगी है। फिल्म का नाम लव हैकर्स है और इसे मयंक श्रीवास्तव डायरेक्टर करेंगे। फिल्म में प्रिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हैकर्स शब्द से साफ हो जाता है कि फिल्म साइबर क्राइम के इर्द-गिर्द घूमेगी। 

विज्ञापन
Moushumi Chatterjee birthday and case registered against salman khan here is top entertainment news
Salman Khan - फोटो : instagram

सलमान खान एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। मुंबई में उनके खिलाफ एक शख्स ने मामला दर्ज कराया है। शिकायत में शख्स ने अपना फोन छीनने और अपने साथ बदसलूकी करने की बात कही है। इस शिकायत के बाद सलमान खान के बॉडीगार्ड ने मुंबई पुलिस में क्रॉस एप्लिकेशन दी है। लिखित शिकायत में कहा गया है कि सलमान खान सेलिब्रिटी होने के नाते किसी की गाड़ी में हाथ डालकर मोबाइल नहीं छीन सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed