फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना ग्लिसरीन के ही रो पड़ती थीं मौसमी चटर्जी, शादी के बाद किया था बॉलीवुड में डेब्यू

Fri, 26 Apr 2019 10:26 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 26 Apr 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee Birthday here are some lesser known facts about her life
मौसमी चटर्जी

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने 60-70 के दशक में अपनी अदाकारी से हिन्दी और बंगाली सिनेमा में खास पहचान बनाई। 16 साल में मौसम चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत बांग्ला फिल्म 'बालिका बधु' से की और उसके बाद उन्होंने पहली हिंदी फिल्म 'अनुराग' साल 1972 में की।

Moushumi Chatterjee Birthday here are some lesser known facts about her life
Moushumi Chatterjee - फोटो : file photo
मौसमी का जन्म कोलकाता में हुआ और वो वहीं पली बढ़ीं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं जैसे 'अंगूर', 'मंजिल' और 'रोटी कपड़ा और मकान'। उन्होंने राजेश खन्ना, शशि कपूर, जीतेंद्र, संजीव कुमार, विनोद मेहरा और अमिताभ बच्चन जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया है।
Moushumi Chatterjee Birthday here are some lesser known facts about her life
Moushumi Chatterjee - फोटो : file photo
मौसमी चटर्जी उस दौर में हिन्दी सिनेमा की छठवीं सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं। फिल्मों के बाद अब मौसमी ने राजनीति की ओर रुख किया है। उन्होंने 2 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया है। पिता प्रांतोष चट्टोपाध्याय आर्मी ऑफिसर थे। मौसमी का असली नाम इंदिरा चटर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee Birthday here are some lesser known facts about her life
मौसमी चटर्जी
बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर तरुण मजूमदार ने उनका नाम बदलकर मौसमी रख दिया था। उन्होंने कम उम्र में ही प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी से शादी की। मौसमी और जयंत की दो बेटियां हुईं- पायल और मेघा। पहली बेटी के जन्म के वक्त उनकी उम्र केवल 18 साल थी। मौसमी ने शादी के बाद ही हिन्दी फिल्मों में काम करना शुरू किया।
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee Birthday here are some lesser known facts about her life
मौसमी चटर्जी
मौसमी चटर्जी के बारे में कहा जाता था कि वो रोने वाले दृश्य बड़े ही सरलता के साथ कर लेती थीं और इसके लिए उन्हें ग्लिसरीन की भी जरूरत नहीं पड़ती थी। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में मौसमी ने बताया था कि जब किसी दृश्य में मुझे रोना होता था तो मैं सोचती थी कि ये मेरे साथ सच में हो रहा है और मैं रो पड़ती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed