पुराने जमाने की अभिनेत्री मौसमी चटर्जी 26 अप्रैल को अपना 71वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 1948 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। मौसमी पिछली बार फिल्म पीकू (2015) में नजर आई थीं। हाल ही में अभिनेत्री ने लोक सभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।मौसमी के साथ बात करेंगे उन फिल्मी सितारों की जिन्होंने इस चुनाव में राजनीति को गले लगाया है।
B'Day Spl: मौसमी चटर्जी समेत इन फिल्मी कलाकारों ने ज्वॉइन की पॉलिटिक्स, जानिए इनके नाम
उर्मिला मातोंडकर
बॉलीवुड में 'रंगीला गर्ल' के नाम से फेमस उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। अब उर्मिला बॉलीवुड से अलग राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। उर्मिला ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। खबरों की मानें तो उर्मिला मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
अर्शी खान
बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान ने बीती 28 फरवरी को महाराष्ट्र में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। साथ ही उन्हें मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। भोपाल लोकसभा सीट से जो भी उम्मीदवार कांग्रेस चुनेगी, उसके लिए अर्शी भोपाल में प्रचार करेंगी।
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले निरहुआ किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े थे। अब देखना ये होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा और मनोज तिवारी की तरह क्या निरहुआ भी राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत बना पाते हैं या नहीं।
शिल्पा शिंदे
बिग बॉस 11 की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे ने फरवरी में ही कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। शिल्पा ने 5 फरवरी को कांग्रेस नेता संजय निरुपम और चरण सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी।
