फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office This Week: बॉक्स ऑफिस पर होगी इन 24 फिल्मों की टक्कर, 'लाइगर' के अलावा देखने मिलेंगी ये मूवीज

Tue, 23 Aug 2022 12:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 23 Aug 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
movie release this week vijay devarakonda ananya panday Liger and 24 Films releasing in theaters
लाइगर ,द इंवीटेशन, समायरा - फोटो : सोशल मीडिया

देश में सिनेमा के बदलते रूप और लोगों की बदलती पसंद के कारण फिल्में देखने का ट्रेंड भी बदलता जा रहा है। जहां पहले दर्शक बॉलीवुड की फिल्मों की तरफ भागते थे, वहीं अब वह सभी भाषाओं की फिल्मों को देखना पसंद कर रहे हैं। अगस्त के आखिरी हफ्ते में भी बहुत बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जहां एक तरफ इस हफ्ते साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म लाइगर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वहीं दूसरी तरफ अन्य भाषाओं की भी कईं फिल्म रिलीज की जाएंगी। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते सभी भाषाओं में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

movie release this week vijay devarakonda ananya panday Liger and 24 Films releasing in theaters
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी में दो
इस हफ्ते भी हिंदी भाषी दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज होने जा रही है। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की अदाकारी से सजी फिल्म 'लाइगर' इस हफ्ते 24 अगस्त को रिलीज की जाएगी। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी 'लाइगर' में एक्शन के साथ रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। यह फिल्म हिंदी समेत अन्य चार भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। अन्य भाषा ओं में फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके साथ ही संजय मिश्र स्टारर फिल्म 'होली काओ' भी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।  

movie release this week vijay devarakonda ananya panday Liger and 24 Films releasing in theaters
मलयालम में दो फिल्में होंगी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम फिल्मों का चौका
देशभर में इस हफ्ते चार मलयालम फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर जॉनर की चारों फिल्में इस हफ्ते 25 और 26 तारीख में रिलीज की जाएंगी। 'कुकडूकू 2025' और 'थीरप्पऊ' जहां 25 अगस्त को दस्तक देंगी, वहीं 'पीस' और 'कदल कुथीरा' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
movie release this week vijay devarakonda ananya panday Liger and 24 Films releasing in theaters
हॉलीवुड में भी दो फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड की दो फिल्में
इस बार हॉलीवुड की दो फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिनमें से एक दर्शकों के सामने हॉरर कंटेंट पेश करने वाली है। हॉरर फिल्म 'द इंवीटेशन' और फैंटेसी ड्रामा फिल्म 'थ्री थाउसेंड ईयर्स ऑफ लॉन्गिंग' दोनों ही फिल्म 26 अगस्त से सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
movie release this week vijay devarakonda ananya panday Liger and 24 Films releasing in theaters
तेलुगू में चार फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू में पांच
इस हफ्ते तेलुगू भाषा की पांच फिल्में रिलीज होंगी। 'भला छोरा भला', 'न्यू', 'कलिंगपटनम जीव', 'कालापुरम' और 'पीके' सभी फिल्में 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed