फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जापान में दिखा आमिर की इस फिल्म का दम, बंद होने वाले थियेटर का आखिरी शो रहा हाउसफुल

Wed, 04 Mar 2020 05:57 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 04 Mar 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
movie theatre in Osaka Japan recently shut down and last film screened at it was Aamir Khan 3 Idiots
Aamir Khan - फोटो : instagram

सिनेमा में हर शुक्रवार को कम से कम एक फिल्म रिलीज होती है। ऐसे में कुछ फिल्में हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप, लेकिन कुछ फिल्में सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो जाती हैं। ऐसी ही एक बेहतरीन फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम है 3 इडियट्स, करीब 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है।


 

movie theatre in Osaka Japan recently shut down and last film screened at it was Aamir Khan 3 Idiots
3 idiots

दरअसल जापान के ओसाका में एक थियेटर को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा था और उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म के रूप में दिखाने '3 इडियट्स' को का फैसला किया। इस आखिरी शो की खास बात ये रही कि जापान के थिएटर में लगी भारतीय फिल्म होने के बाद भी ये शो हाउसफुल रहा।

movie theatre in Osaka Japan recently shut down and last film screened at it was Aamir Khan 3 Idiots
3 idiots

बता दें कि थियेटर के संयोजकों ने ट्विटर पर 29 फरवरी को '3 इडियट्स' से जुड़ा ट्वीट भी किया था। ट्वीट में लिखा था, 'फ्यूज लाइन सिनेमा में अंतिम शो 3:30 बजे आज (शनिवार को) दिखाया जाएगा, 131 दर्शक, यह हाउसफुल है। धन्यवाद'। याद दिला दें कि जापान में पहली बार 3 इडियट्स साल 2013 में रिलीज हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
movie theatre in Osaka Japan recently shut down and last film screened at it was Aamir Khan 3 Idiots
3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया

बात 3 इडियट्स की करें तो इस फिल्म को 415 विदेशी स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। वहीं फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शर्मन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर खान मुख्य किरदारों में थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं आज भी दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

दिल्ली हिंसा पर अभिनेता का ट्वीट वायरल, कहा- 'मुझे मार कर मिटती हो नफरत तुम्हारी तो..'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed