फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sky Force: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स में वायुसेना के जज्बे की कहानी, इन फिल्मों में भी दिखा सेनाओं का साहस

Fri, 24 Jan 2025 09:28 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 24 Jan 2025 09:28 AM IST
सार

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में वायुसेना के अदम्य साहस, जज्बे की कहानी को पेश किया गया है। फिल्म में वायुसेना का एक ऑफिसर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देता है। ऐसे ही बलिदान और साहस की कहानियां कई ऑर्म्ड फोर्स बेस्ड फिल्मों में बहुत ही मार्मिक तरीके से दिखाई गई हैं।

विज्ञापन
Movies Based on Indian Armed Forced Officers Sky Force Ghazi Attack Amaran LOC Paltan
फिल्म एलओसी कारगिल, स्काई फोर्स, पलटन, गाजी अटैक - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले यानी 24 जनवरी को अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार एक एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में हैं। इस फिल्म से वीर पहाड़िया भी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। यह फिल्म एक एयरफोर्स ऑफिसर के बलिदान की कहानी कहती है। ऐसे ही बलिदान, साहस की कहानियों को कई ऑर्म्ड फोर्स बेस्ड फिल्मों में दिखाया गया है। जानिए, ऐसी ही फिल्मों के बारे में। 

Movies Based on Indian Armed Forced Officers Sky Force Ghazi Attack Amaran LOC Paltan
स्काई फोर्स फिल्म का एक सीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्काई फोर्स 
अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में वीर पहाड़िया ने स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या का किरदार निभाया है।1965 के युद्ध में अज्जामद बोपय्या देवय्या ने जिस साहस का परिचय दिया, देश के लिए बलिदान दिया, उसी कहानी को फिल्म ‘स्काई फोर्स’ कहती है। 1965 के युद्ध के दौरान स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या एक स्ट्राइक मिशन का हिस्सा बने। एक दिन एक पाकिस्तानी पायलट द्वारा उड़ाए गए फाइटर प्लेन ने देवय्या के फाइटर विमान को रोक लिया। देवय्या ने इस हमले से बचते हुए शानदार वीरता दिखाई, उन्होंने भी हमला किया और दुश्मन के विमान को मार गिराया। इस हमले में अज्जामद बोपय्या का विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया, बाद में यह माना गया कि अज्जामद बोपय्या देवय्या शहीद हो गए। 

 

Movies Based on Indian Armed Forced Officers Sky Force Ghazi Attack Amaran LOC Paltan
फिल्म गाजी अटैक - फोटो : एक्स (ट्विटर)

गाजी अटैक
साल 1971 में भारत और पाकिस्तान युद्ध के कगार पर खड़े थे। उससे पहले दोनों देशों की नौ सेना के बीच भी एक टकराव हुआ। पाकिस्तानी सेना ने एक सीक्रेट मिशन प्लान किया, इसमें अपनी एक पनडुब्बी गाजी को भारतीय नौ सेना पर हमला करने के लिए तैयार किया। इस हमले का मुकाबला भारतीय नौ सेना के कुछ साहसी ऑफिसर ने कैसे किया? इसी कहानी को फिल्म ‘गाजी अटैक’ में दिखाया गया। इस फिल्म का अंत दर्शकों की आंखें नम करता देता है। फिल्म में राणा दुग्गुबाती ने मुख्य भूमिका निभाई थी, वहीं फिल्म में केके मेनन के अलावा कई और उम्दा कलाकार नजर आए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Based on Indian Armed Forced Officers Sky Force Ghazi Attack Amaran LOC Paltan
फिल्म 'एलओसी कारगिल' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

एलओसी कारगिल 
1999 में भारत और पाकिस्तानी के बीच कारगिल में एक युद्ध लड़ा गया। इस युद्ध में भारत की जीत हुई थी, इसलिए इसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। इसी कहानी को फिल्म ‘एलओसी कारगिल’ में दिखाया गया है। फिल्म में भारतीय थल सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, वीरता और शौर्य को दिखाया गया। साथ ही उनके परिवारों की कहानी भी इस फिल्म में साथ-साथ चलती है। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सैफ अली खान जैसे एक्टर्स नजर आए थे। 

 

विज्ञापन
Movies Based on Indian Armed Forced Officers Sky Force Ghazi Attack Amaran LOC Paltan
फिल्म 'पलटन' का एक दृश्य - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पलटन
फिल्म ‘पलटन’ की कहानी भारत-चीन युद्ध (1967) पर आधारित है। यह फिल्म सिक्किम के नाथू ला दर्रे पर हुए युद्ध की कहानी है। फिल्म में भारतीय सेना के जवानों के संघर्ष और बहादुरी को दिखाया गया है। फिल्म को जेपी दत्ता ने निर्देशित किया। इसमें जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद और हर्षवर्धन राणे जैसे एक्टर्स ने आर्मी ऑफिसर और जवानों की भूमिका निभाई।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed