मलाइका अरोड़ा का शो 'मूविंग इन विद मलाइका' खासी चर्चा बटोर रहा है। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जो काफी चर्चित रहा। इस प्रोमो में नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस मलाइका से बात करते दिखाई दिए। तीनों आपस में बात करते हैं कि अचानक नोरा नाराज होकर चली जाती हैं। इस छोटे से प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर सभी लोगों को असमंजस में डाल दिया। वे सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो नोरा गुस्सा होकर चली गईं। हालांकि, वीडियो में टेरेंस उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन वह उन्हें रोक नहीं पाते हैं। इसके बाद नोरा के इस बर्ताव पर मलाइका ने उन्हें कभी नरम कभी गर्म मिजाज वाली बताया।
Nora Fatehi: मलाइका से तुलना करने पर भड़कीं नोरा फतेही, बोलीं- मेरी पहचान एकदम अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इस पर नोरा फतेही का रिएक्शन सामने आया है। नोरा ने मलाइका के साथ की जा रही अपनी तुलना पर कहा कि दोनों अभिनेत्रियों की तुलना करना बिल्कुल भी सही नहीं है, जो अक्सर लोग करते है। नोरा कहती हैं, 'मलाइका ने वह किया, जो शायद मैं कभी नहीं कर सकती।' वह बॉलीवुड की शान हैं और बॉलीवुड की विरासत है और हमेशा रहेंगी। हम समय को बदल नहीं सकते हैं। उनकी एक अलग पहचान है और मेरी एक अलग पहचान है।
यह भी पढ़ें: बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं दिलबर गर्ल नोरा, करोड़ों के आलीशान घर और इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
नोरा कहती हैं कि मेरे लिए यह सब अपमानजनक है। यह सब मुझे दुख देता है कि कैसे कोई आपकी किसी से तुलना कर सकता है। वह कहती हैं कि मेरे लिए यह सब अपमानजनक और परेशान करने वाला है। यह मुझे सोचने पर मजबूर कर देता है कि मैं जो कर रही हूं, उसका कोई मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ें: ‘बॉलीवुड के सूखे को खत्म करेगी पठान', बायकॉट ट्रेंड के बीच पृथ्वीराज सुकुमारन का बड़ा बयान
इसी क्रम में नोरा फतेही के बाद मलाइका ने अपनी बात रखी। मलाइका कहती हैं कि लोग नोरा और उन्हें इवेंट्स-शो में एक साथ देखना चाहते हैं। ताकि वे दोनों की तुलना कर सकें और यह चीज हमें समझ आती है। बातचीत के दौरान नोरा मलाइका से सवाल पूछती हैं कि क्या उन्हें इन सब चीजों से बुरा नहीं लगता है। इस पर मलाइका जवाब देती हैं कि क्यों नहीं लगता। मैं भी इंसान हूं। मुझे भी चीजें बुरी लगती हैं। मलाइका कहती हैं, 'सोचकर अजीब लगता है, जो जॉब मेरी हो सकती थी। अब वह कोई और कर रहा है। ऐसी चीजें आपको अंदर तक तोड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: एक रुपये पगार पर पिता के स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कपूर, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन