{"_id":"6025ca820eb2346f0f34f36e","slug":"mp-congress-warns-kangana-ranaut-to-apologize-on-tweets-against-farmers-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना को कांग्रेस की चुनौती- माफी नहीं मांगी तो मध्यप्रदेश में नहीं करने देंगे शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना को कांग्रेस की चुनौती- माफी नहीं मांगी तो मध्यप्रदेश में नहीं करने देंगे शूटिंग
Fri, 12 Feb 2021 05:53 AM IST
प्राची प्रियम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 12 Feb 2021 05:53 AM IST
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन को लेकर कंगना रणौत द्वारा किए गए ट्वीट से नाराज मध्यप्रदेश के बेतूल जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने धमकी दी है कि कंगना अगर 12 फरवरी तक अपनी ट्वीट के लिए माफी नहीं मांगती है तो वे बेतूल में चल रही कंगना की फिल्म धाकड़ की शूटिंग नहीं होने देंगे।
कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का पोस्टर
- फोटो : Social media
वहीं इस मामले पर राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार इस बात को सुनिश्चित करेगी कि बहन-बेटी कंगना को शूटिंग में कोई दिक्कत न हो। मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बेतूल एसपी को निर्देशित किया है कि प्रदेश की शांति को भंग करने की कोशिशों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
गृहमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से अनुरोध किया है कि वह अपने कार्यकर्ताओं को इस प्रकार की गतिविधियां करने से रोक दें। मालूम हो कि कंगना की आगामी फिल्म धाकड़ की शूटिंग बेतूल के सारणी क्षेत्र में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : ANI
राज्य के कांग्रेस सेवा दल के सचिव मनोज आर्या और चिचोली ब्लॉक कांग्रेस समिति अध्यक्ष नेकराम यादव ने बुधवार को बेतूल के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। वहीं बेतूल के एसडीपीओ ने बताया कि माफी न मांगने पर कंगना की फिल्म की शूटिंग रोकने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन दिया है, साथ ही 12-13 फरवरी को उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
बैतूल में कांग्रेस नेता समीर खान ने कहा कि कंगना रणौत ने किसानों को आतंकवादी और चीनी एजेंट कहा है। अगर वह माफी नहीं मांगती हैं या उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो हम 13 फरवरी को सारनी के लिए रैली निकालेंगे और उनकी शूटिंग रोक देंगे।
Kangana Ranaut has called farmers as terrorists and Chinese agents. If she doesn't apologise or FIR is not registered against, we will take out a rally to Sarni on Feb 13 and try not to let her shoot: Congress leader Samir Khan in Betul (11.02) pic.twitter.com/XlMaob0E7A
— ANI (@ANI) February 11, 2021