पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: साक्षी से पहले धोनी की जिंदगी में आईं थी प्रियंका, एक हादसे ने कर दिया था 'नजरों' से दूर

Sat, 06 Jul 2019 06:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 06 Jul 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Birthday Special Dhoni's Special Revealed In MS Dhoni The Untold Story
ms dhoni - फोटो : social media
क्रिकेट के मैदान में अपने चौके-छक्कों से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को होता है। क्रिकेट के अलावा धोनी सिनेमाई पर्दे पर भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। जी हां, उनकी बायोपिक साल 2016 में फिल्म 'एम एस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके किरदार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। फिल्म में धोनी की निजी जिंदगी को लेकर सबसे बड़ा खुलासा हुआ था, जिसके लिए उन्हें बड़ी मुश्किल से मनाया गया था। 
MS Dhoni Birthday Special Dhoni's Special Revealed In MS Dhoni The Untold Story
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : file photo
फिल्म 'एम एस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी' के दौरान धोनी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे जिन्हें फिल्म के जरिए भी दिखाया गया था। वेबसाइट डीएनए की खबर के मुताबिक निर्देशक नीरज पांडे ने धोनी की जिंदगी के निजी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका झा से जुड़े राज को उजागर करने के लिए उन्हें बड़ी मुश्किल से राजी किया था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे धोनी मैदान पर स्टार बनने से पहले एक लड़की के प्यार में पड़ गए थे, मगर वह उनके जीवन में नहीं आ सकी।
MS Dhoni Birthday Special Dhoni's Special Revealed In MS Dhoni The Untold Story
एम एस धोनी - फोटो : social Media
फिल्म में यह लड़की धोनी के जीवन के टर्निंग पॉइंट की तरह दिखाई गई है। नीरज पांडे के मुताबिक जिन दिनों धोनी 20 साल से कुछ अधिक के थे उन्हें प्रियंका झा नाम की लड़की से प्यार हो गया था। उन्होंने तय कर लिया था कि वह प्रियंका को जीवन संगिनी बनाएंगे और उसके साथ ही बाकी जीवन बिताएंगे लेकिन किस्मत ने उनके साथ कुछ और ही कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Birthday Special Dhoni's Special Revealed In MS Dhoni The Untold Story
M.S. Dhoni The Untold Story - फोटो : social media
धोनी मैदान पर अपनी प्रतिभा से पूर्व क्रिकटरों और सिलेक्टरों का भी ध्यान आकर्षित कर रहे थे। ऐसे दौर में जबकि मैदान पर उनका सितारा चमकने वाला था, प्रियंका एक हादसे में चल बसी। घरवालों ने धोनी से यह बात छुपाए रखी। धोनी विदेशी क्रिकेट दौरों से लौटे तो उन्हें यह बात पता चली। इस खबर से वह टूट गए। तब कुछ लोगों को लगा कि धोनी इस सदमे से उबर नहीं सकेंगे। मैदान में अपने जुझारूपन के लिए जाने जाने वाले धोनी ने निजी जिंदगी के इस सदमे से खुद को संभाला और मैदान में गेंदबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने वन डे और टेस्ट टीम में अपनी जगह मजबूत की।
विज्ञापन
MS Dhoni Birthday Special Dhoni's Special Revealed In MS Dhoni The Untold Story
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : file photo
फिल्म एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी में दिखाया गया है कि धोनी अपना पहला प्यार कभी नहीं भूले और कुछ समय बाद उनके जीवन में साक्षी सिंह रावत आईं। धोनी का विवाह साक्षी के साथ चार जुलाई, 2010 को हुआ। फिल्म में साक्षी की भूमिका कियारा आडवाणी ने निभाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed