सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी की दरियादिली ने जीता यूजर्स का दिल, अनिल से जोड़ सुनाए बॉलीवुड के ये फेमस डायलॉग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani helped anil ambani to clear ericsson dues rs 500 crore How Twitterati reacted
mukesh ambani
मुकेश अंबानी पिछले कुछ महीनों से अपने बेटे आकाश और बेटी ईशा अंबानी की शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे । एक बार फिर मुकेश अंबानी सोशल मीडिया पर के चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी ने अपने छोटे भाई अनिल अंबानी का 500 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है। आरकॉम ने सोमवार को टेलीकॉम उपकरण निर्माता स्वीडिश कंपनी एरिक्सन को 458.77 करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान कर दिया है। ये पैसे मुकेश अंबानी ने अनिल अंबानी को दिए हैं ।
mukesh ambani helped anil ambani to clear ericsson dues rs 500 crore How Twitterati reacted
अनिल अंबानी और टीना अंबानी
एरिक्सन ने अनिल अंबानी पर 550 करोड़ रुपए नहीं देने पर कोर्ट की अवमानना का केस लगाया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी को 19 मार्च तक का समय दिया था। अगर अनिल पैसे नहीं चुका पाते तो उन्हें 3 महीने तक जेल में रहना पड़ता। बड़े भाई ने छोटे भाई की मदद की तो अनिल अंबानी ने भी उन्हें धन्यवाद दिया है ।
 

 

 

 
mukesh ambani helped anil ambani to clear ericsson dues rs 500 crore How Twitterati reacted
anil ambani tina munim
ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू किए । मुकेश अंबानी ने ऐसे मौके पर अपने भाई की मदद कर साबित कर दिया है कि वो अपने रिश्तों को निभाना जानते हैं। टि्वटर यूजर्स मुकेश अंबानी की इस दरियादिली से बहुत प्रभावित हुए हैं । 
 


 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani helped anil ambani to clear ericsson dues rs 500 crore How Twitterati reacted
mukesh ambani
यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, 'अपना भाई आएगा ।' एक यूजर ने कहा, 'आकाश और अनंत अंबानी को एक महीने की पॉकेट मनी नहीं मिलेगी ।' किसी ने नीता और मुकेश अंबानी को अब तक का बेस्ट भैया-भाभी बताया है । एक और यूजर ने लिखा, 'भाई हो तो ऐसा' । इसी तरह के कमेंट से टि्वटर भरा हुआ है । 
 

 

 

 
विज्ञापन
mukesh ambani helped anil ambani to clear ericsson dues rs 500 crore How Twitterati reacted
Mukesh Ambani Nita Ambani - फोटो : Instagram
बता दें कि अनिल अंबानी ने भी अपने भाई-भाभी को धन्यवाद करते हुए कहा, 'संकट की इस घड़ी में मेरे साथ खड़े रहने के लिए मैं अपने बड़े भाई मुकेश और भाभी नीता को धन्यवाद कहता हूं। ऐसे मौके पर मदद करके उन्होंने यह दिखाया कि अपने पारिवारिक मूल्यों के प्रति और अपने पारिवारिक मूल्यों के प्रति सच्चाई के साथ खड़े रहना कितना जरूरी है। मैं और मेरा परिवार खुश हैं कि हम पुरानी बातों से आगे निकल आए हैं और बड़े भाई के इस कदम के आभारी हैं।'
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed