{"_id":"5c62d06fbdec22737b7b8719","slug":"mukesh-ambani-meet-mk-stalin-in-chennai-to-invite-for-akash-and-shloka-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं वो पहले शख्स, जिन्हें बेटे की शादी का न्यौता देने पत्नी नीता के साथ पहुंचे मुकेश अंबानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन हैं वो पहले शख्स, जिन्हें बेटे की शादी का न्यौता देने पत्नी नीता के साथ पहुंचे मुकेश अंबानी
Tue, 12 Feb 2019 07:29 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 12 Feb 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani meet MK Stalin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी शादी के लिए मेहमानों को न्यौता देने के लिए चेन्नई पहुंचे और दोनों ने डीएमके चीफ एमके स्टालिन (MK Stalin) को शादी के लिए न्यौता दिया। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद डीएमके चीफ स्टालिन (MK Stalin) ने अपने ट्विटर पर दी। स्टालिन ने ट्वीट में लिखा कि- 'आज शाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से औपचारिक मुकालात अच्छी रही।'
mukesh ambani
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अगले महीने शादी करने जा रहे हैं। मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के बेटे आकाश 9 मार्च 2019 को कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से मुंबई में शादी करेंगे। शादी के जश्न का आयोजन मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर कॉम्प्लेक्स में होगा। बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका ने साल 2018 में सगाई की थी। इस सगाई का जश्न अंबानी परिवार ने इटली में मनाया था।
It was a pleasure to receive a courtesy call from Thiru Mukesh Ambani, Chairman Reliance Industries Limited, in Chennai earlier this evening. pic.twitter.com/acjKFLjzX9
— M.K.Stalin (@mkstalin) February 11, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी भी हुई थी, जहां सिर्फ खास दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में आकाश की बहन ईशा अंबानी की आनंद पीरामल से शादी हुई थी। शादी मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के घर में हुई थी। शादी में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे।
विज्ञापन
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं पूर्व यूएस सेकेट्री हिलेरी क्लिंटन, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेनका गांधी जैसे बड़े राजनेता भी इस शादी में पहुंचे थे। अब ये देखना तो बनता है कि बेटी की शादी के बाद मुकेश अंबानी अपने बड़े बेटे की शादी किस शाही अंदाज में करते हैं।