{"_id":"5c5d0aa7bdec22739950c6b7","slug":"mukesh-ambani-son-akash-ambani-and-shloka-mehta-marriage-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में ऐसा होगा इंतजाम, बैचलर पार्टी में शामिल होंगी 500 हस्तियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में ऐसा होगा इंतजाम, बैचलर पार्टी में शामिल होंगी 500 हस्तियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की डेट तय हो चुकी हैं। इस साल 9 मार्च को दोनों सात फेरे लेंगे। ईशा अंबानी की शादी की तरह आकाश की भी शादी को बहुत यादगार बनाने के कोशिश है। इस शादी के लिए मुकेश अंबानी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते इसलिए वह इससे जुड़ी हर बारीकी पर ध्यान दे रहे हैं। आकाश और श्लोका की शादी में कैसा होगा इंतजाम, पढिए हमारी इस खास रिपोर्ट में
2 of 5
akash shloka engagement party
इंडिया टुडे के मुताबिक इस समारोह की शुरुआत होगी आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी से। इस पार्टी का अयोजन स्विजरलैंड के सेंट मोरिट्ज में होगा। इस पार्टी में करीब 500 लोग शामिल होंगे। इनमें कई बड़ी फिल्म हस्तियां भी पहुंचेंगी। यह सेलिब्रेशन 23 से 25 फरवरी तक चलेगा। मेहमानों को ले जाने के लिए 2 एयरक्राफ्ट्स का इंतजाम किया है। बता दें कि रणबीर कपूर, आकाश के बहुत ही करीबी दोस्त हैं और वह इस पार्टी में नजर आएंगे। वहीं, सिंगल करण जौहर भी इस बैचलर पार्टी का हिस्सा बनेंगे।
3 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
9 मार्च को दोपहर 3:30 बजे मुंबई के ट्रिडेंट में बारात इक्ट्ठा होगी। बारात ट्रिडेंट से निकलकर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर जाएगी। साढ़े 6 बजे यहां मेहमान के लिए नाश्ते का इंतजाम होगा। शाम साढ़े सात बजे शादी का कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
10 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। इसकी आयोजन अंबानी और मेहता मिलकर करेंगे। यह खास आयोजन भी जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। इस समारोह में बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
5 of 5
akash ambani, shloka mehta
- फोटो : instagram
11 मार्च को दोनों परिवार रिसेप्शन पार्टी देंगे। इस पार्टी का अयोजन भी जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। इस पार्टी में भी कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। इससे पहले मुकेश ने बेटी ईशा की शादी आनंद पीरामल से बहुत आलीशान तरीके से की थी। शादी बीते वर्ष (2018) 12 दिसंबर को हुई थी जिसमें देश की बड़ी-बड़ी राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों के साथ-साथ बड़े-बड़े बिजनेसमैन और उद्यमियों ने भी दस्तक दी थी। इस शादी में तकरीबन एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।