सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता मुकेश खन्ना आज अपना 64वां जन्मदिन बना रहे हैं। 23 जून 1958 को मुंबई में जन्मे मुकेश ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन जब फैंस के बीच उनकी चर्चा होती है तो हर कोई मुकेश खन्ना के सीरियल 'शक्तिमान' को याद करता है, जिसमें अभिनेता ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया था। सीरियल में मुकेश खन्ना हवा में उड़ते हुए और दुश्मनों को पीटते हुए नजर आए थे और इसी वजह से 90 के दशक में बच्चे-बच्चे की जुबां पर शक्तिमान का नाम था। वहीं, अब मुकेश खन्ना के इस सीरियल पर फिल्म भी बनने जा रही है। लेकिन ये भी सच है कि शक्तिमान के अलावा सिनेमा जगत ने फैंस को और भी कई दमदार सुपरहीरो दिए हैं, जिनमें हैरान कर देने वाली शक्तियां थीं। आइए आपको इन फिल्मी सुपरहीरो के बारे में बताते हैं।
Mukesh Khanna Birthday: 'शक्तिमान' के बाद सिनेमा को मिले ये छह सुपरहीरो, बेमिसाल हैं इनकी शक्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन अभिनित फिल्म 'अजूबा' साल 1991 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता एक सुपरहीरो की भूमिका में नजर आए थे। इस सुपरहीरो का नाम अजूबा था, जो लोगों का मसीहा बनता है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ डिंपल कपाड़िया, सोनम, ऋषि कपूर, शम्मी कपूर भी थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
मिस्टर इंडिया
बॉलीवुड को पसंद करने वालों में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसने अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' नहीं देखी होगी। इस फिल्म की शुरुआत में अनिल कपूर एक आम इंसान होते हैं, लेकिन फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब उन्हें एक घड़ी मिलती है, जिससे अभिनेता को गायब होने की शक्ति मिल जाती है। फिल्म में अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी मुख्य किरदार में थीं। वहीं अभिनेता अमरीश पुरी विलेन के किरदार में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
कृष
कृष भारतीय सिनेमा में पॉपुलर सुपरहीरो है, जिसे बच्चों का खूब प्यार मिला था। 'कृष' फिल्म 'कोई मिल गया' की सीक्वल थी, जिसके बाद इस फिल्म का तीसरा पार्ट 'कृष 3' भी आ चुका है, जिसमें ऋतिक रोशन के सामने विलेन के रूप में विवेक ओबेरॉय नजर आए थे। 'कोई मिल गया' के अलावा, 'कृष' के बाकी दोनों पार्ट को दर्शकों का खूब प्यार मिला और अब फैंस इस फिल्म के चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।
रा.वन
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'रा.वन' एक रोबॉटिक सुपरहीरो की कहानी है, जिसमें एक हीरो और एक विलेन को गेम के लिए डिजाइन किया गया होता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वह दोनों रोबोट असल जिदंगी में आ जाते हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। लगभग 220 करोड़ के बजट में बनी फिल्म फ्लॉप साबित हुई।