पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'मुल्क' को अपने यहां रिलीज होने पर बैन कर दिया है। ऋषि कपूर और तापसी पन्नू स्टार्र 'मुल्क' 3 अगस्त को रिलीज होनी है और रिलीजिंग से पहले ही इसके मेकर्स के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
{"_id":"5b63258f4f1c1bc57a8b7d29","slug":"mulk-gets-banned-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले पाकिस्तान में बैन हुई 'मुल्क', वजह जानकर हैरान हुए मेकर्स, की अपील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले पाकिस्तान में बैन हुई 'मुल्क', वजह जानकर हैरान हुए मेकर्स, की अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
mulk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरे दी वेडिंग
बात दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड की फिल्में पाकिस्तान सेंसर बोर्ड अपने यहां बैन कर चुका है। हाल ही में करीना कपूर स्टार्र 'वीरे दी वेडिंग' भी आपत्तिजनक डायलॉग्स का हवाला देकर बैन लगा दी थी। इस कड़ी में अब 'मुल्क' का नाम भी शामिल हो गया है।
mulk
बता दें कि 'मुल्क' में एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसे आतंकवादी होने के शक में गिरफ्तार कर लिया जाता है। फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुत ने कहा- हम पाकिस्तान के फेडरल सेंसर बोर्ड के इस फैसले से काफी निराश हैं। हमारी फिल्म लोगों के बीच पक्षपात की कहानी बयां करती +है। मैं पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड से अपील करता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। उनको एहसास होगा कि पूरी दुनिया में मानव सभ्यता के लिए पक्षपात से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
mulk
फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, रजत कपूर, आशुतोष राणा, मनोज पाहवा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। 'मुल्क' बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें ऋषि कपूर ने एडवोकेट मुराद अली मोहम्मद के रोल में हैं, वहीं तापसी पन्नू एडवोकेट आरती मोहम्मद के रोल में नजर आएगी हैं।
विज्ञापन
padman
'वीरे दी वेडिंग' और 'मुल्क' के अलावा मई में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' को भी विवादित कंटेंट का हवाला देते हुए बैन कर दिया गया है। वहीं, इस साल फरवरी में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को भी बैन कर दिया था।