फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन अभिनेत्रियों को किया रेस्क्यू, आरोपी महिला गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2020 02:41 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 17 Jan 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police bust high profile sex racket in Andheri hotel 2 actresses 1 minor rescued
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पुलिस ने मुंबई के अंधेरी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि सेक्स रैकेट अंधेरी इलाके के ड्रैगन फ्लाई होटल में चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस रैकेट को चलाने के पीछे एक महिला का नाम सामने आ रहा है। महिला का नाम प्रिया शर्मा बताया जा रहा है। बता दें कि पुलिस ने तीन लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है जो अभिनेत्री बताई जा रही हैं।

Mumbai Police bust high profile sex racket in Andheri hotel 2 actresses 1 minor rescued
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

मुंबई पुलिस ने जिन तीन लड़कियों को रैकेट से छुड़ाया है वो अभिनेत्रियां हैं। इस मामले पर पुलिस का कहना है- 'जिन तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है वो तीनों ही अभिनेत्रिया हैं। वहीं रैकेट चलाने वाली महिला प्रिया शर्मा विनायक टूर्स एंड ट्रेवल की मालकिन है।'

Mumbai Police bust high profile sex racket in Andheri hotel 2 actresses 1 minor rescued
police - फोटो : file photo

सोशल सर्विस ब्रांच के सीनियर पुलिस अधिकारी संदेश रेवले ने बताया कि, 'टूर एंड ट्रेवल के आड़ में  बड़े-बड़े होटलों में देह व्यापार के लिए लड़कियां भेजने के आरोप में प्रिया को गिरफ्तार किया गया है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस्क्यू की गईं लड़कियों में से एक अभिनेत्री सावधान इंडिया  में नजर आ चुकी हैं। वहीं दूसरी अभिनेत्री ने वेब सीरीज में काम किया है। इसके साथ ही तीसरी अभिनेत्री मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police bust high profile sex racket in Andheri hotel 2 actresses 1 minor rescued
उत्तर प्रदेश पुलिस में कमिश्नर प्रणाली - फोटो : Shutterstock

पुलिस ने अपने इस ऑपरेशन को एक एकदम फिल्मी अंदाज में पूरा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने अपने लोगों को ग्राहक बनाकर प्रिया के पास भेजा और इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। बता दें कि ये ऐसा पहला मामला नहीं है जो हाल फिलहाल में सामने आया है, जिसमें अभिनेत्रियां या मॉडल्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Mumbai Police bust high profile sex racket in Andheri hotel 2 actresses 1 minor rescued
Amrita Dhanoa - फोटो : instagram

इससे पहले बुधवार (15 जनवरी) को पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस सेक्स रैकेट में पुलिस ने बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर नवीन कुमार को गिरफ्तार किया था। वहीं उससे भी पहले हाल ही में अमृता धनोआ का नाम भी सेक्स रैकेट में सामने आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed