फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की वजह से फंसे अरबाज खान, जानें कैसे किया IPL सट्टेबाजी का खुलासा

Sun, 03 Jun 2018 10:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
mumbai police encounter specialist pradeep sharma who expose arbaaz khan
arbaaz khan

आईपीएल में सट्टेबाजी करने के मामले में सलमान खान के भाई अरबाज खान मुश्किल में फंस गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अरबाज खान ने पूछताछ में कबूल किया कि वो आईपीएल की सट्टेबाजी में शामिल थे। माना जा रहा है मलाइका अरोड़ा से तलाक के पीछे भी सट्टेबाजी ही थी। इसी के साथ ही एक और शख्स भी चर्चा में आ गए हैं जिन्होंने फिक्सिंग के पूरे मामले का खुलासा किया।

mumbai police encounter specialist pradeep sharma who expose arbaaz khan
प्रदीप शर्मा

ये शख्स और कोई नहीं बल्कि मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर और आईपीएल सट्टेबाजी की जांच कर रही टीम में शामिल प्रदीप शर्मा हैं। आईपीएल फिक्सिंग का खुलासा करते हुए प्रदीप शर्मा ने बताया कि 'सट्टेबाजी रैकेट से बुकी सोननू जालान का सालाना टर्नओवर करीब 100 करोड़ है। जालान के नाम पर कई मामले दर्ज हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में उसका सिंडीकेट है। वहीं, भारत में अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, चंडीगढ़ में उसका गैंग एक्टिव है।'
 

mumbai police encounter specialist pradeep sharma who expose arbaaz khan
ARBAAZ KHAN

प्रदीप शर्मा को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाना जाता है। वो करीब 25 सालों से मुंबई पुलिस में हैं। इस दौरान उन्होंने अंडरवर्ल्ड से जुड़े 113 गैंगरस्टर्स का एनकाउंटर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai police encounter specialist pradeep sharma who expose arbaaz khan
ARBAAZ KHAN

हालांकि 1983 बैच के पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। इसमें से एक बड़ा विवाद उनके निलंबन से जुड़ा है। प्रदीप शर्मा को अगस्त 2008 में पुलिस सर्विस से निलंबित कर दिया गया था। इस दौरान उन्हें कई विभागीय जांच और कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं एनकाउंटर के अलावा शर्मा पर अंडरवर्ल्ड से सांठ-गांठ के भी आरोप लगे।

विज्ञापन
mumbai police encounter specialist pradeep sharma who expose arbaaz khan
ARBAAZ KHAN

मुंबई पुलिस में ज्वाइनिंग के बाद प्रदीप शर्मा का ट्रांसफर स्पेशल ब्रांच में हो गया। उस समय दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन जैसे अपराधी पुलिस की हिट लिस्ट में थे। प्रदीप शर्मा ने उस समय दो कुख्यात बदमाशों का एनकाउंटर किया था। बाद में विवादों में नाम आने पर प्रदीप शर्मा को 4 साल की जेल भी काटनी पड़ी। बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी किया।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed