सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पूछताछ में महेश भट्ट ने सुशांत पर किया ये खुलासा, रिया चक्रवर्ती के साथ संबधों पर भी पुलिस ने पूछे सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 Jul 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police questions to Mahesh Bhatt about Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty
महेश भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में सोमवार को पुलिस ने  फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट से दो- तीन घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने भट्ट से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से संबंधों को लेकर सवाल किए। इसके अलावा महेश भट्ट से पूछा गया कि क्या वह अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' में सुशांत को कास्ट करने वाले थे?

Trending Videos
Mumbai Police questions to Mahesh Bhatt about Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल महेश भट्ट के ऑफिस में काम करने वालीं उनकी सहायक सुहरिता दास ने फेसबुक में रिया से जुड़े कई खुलासे किए थे। इसमें उन्होंने बताया था कि रिया, सुशांत के बारे में महेश भट्ट से सलाह लेती थीं और उन्होंने रिया को सुशांत से दूर रहने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police questions to Mahesh Bhatt about Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट सोमवार सुबह 11.30 बजे बांद्रा की जगह सांताक्रूज पुलिस थाने पहुंचे। थाने में मुंबई जोन-9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और तीन अन्य अधिकारियों ने उनसे लंबी पूछताछ की और बयान दर्ज किया। इस दौरान उनकी निजी जिंदगी और फिल्मों को लेकर सवाल पूछे गए।

Mumbai Police questions to Mahesh Bhatt about Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty
महेश भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुशांत के बारे में पूछताछ के दौरान फिल्म सड़क 2 के सवाल पर महेश भट्ट ने कहा कि इसमें उन्होंने सुशांत को कभी लीड रोल का ऑफर नहीं दिया था बल्कि वह खुद इस फिल्म में काम करना चाहते थे। भट्ट ने बताया कि उनकी सुशांत से सिर्फ तीन बार मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन
Mumbai Police questions to Mahesh Bhatt about Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में पुलिस ने करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता से भी पूछताछ की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही फिल्म निर्माता करण जौहर को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। बता दें कि सोमवार को सुशांत की विसरा रिपोर्ट सामने आ गई जिसके मुताबिक अभिनेता के शरीर में किसी तरह का जहर नहीं था।

पुराना वीडियो साझा कर घेर रही थीं तापसी पन्नू, कंगना रनौत ने पकड़ ली गलती
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed