बोल्ड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना बयान दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर सुबह 6.50 बजे अपनी लीगल टीम के साथ चेंबूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। उनसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारिकयों ने तकरीबन ढाई घंटे तक पूछताछ की। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9:30 बजे वह पुलिस स्टोशन से रवाना हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान उनसे 10 सवाल पूछे गए। हर एक प्रश्न के उत्तर में अभिनेता खुद को निर्दाेष बताते रहे।
Ranveer Singh: ढाई घंटे में रणवीर से मांगे गए 10 सवालों के जवाब, हर प्रश्न में खुद को निर्दाेष बताते रहे एक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता रणवीर सिंह से पूछताछ के दौरान इन 10 सवालों का जवाब मांगा गया-
- इस फोटोशूट का कॉन्ट्रेक्ट किस कंपनी के साथ था?
- क्या आपने कॉन्ट्रैक्ट को पूरी तरह पढ़ा था?
- यह फोटोशूट कब और कहां हुआ है?
- इस शूट के लिए आपको कितने पैसे मिले थे?
- आपको कभी भी यह लगा कि ऐसी तस्वीरें विवाद खड़ा कर सकती हैं?
- शूट की गई तस्वीरों को आपने सोशल मीडिया पर किस मकसद से शेयर किया था?
- विवाद बढ़ने के बाद क्या आपने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटाया ?
- इस तरह के शूट से लोगो की भावना आहत हो सकती हैं, क्या इसकी जानकारी आपको थी?
- विवाद बढ़ने के बाद क्या आपने इसे छापने वालों से कोई बात की?
- इस विवाद पर न्यूड फोटो पब्लिश करने वाली
- कंपनी का क्या कहना था ?
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि एक्टर ने बीते महीने में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। सामने आई इन तस्वीरों में रणवीर फुल कॉन्फिडेंस के साथ अपनी मस्क्यूलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। उनकी इस फोटोज के सामने आने के बाद से वह विवादों में घिर गए थे।
क्यों दर्ज हुई शिकायत?
शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि अभिनेता ने "सामान्य रूप से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और अपनी तस्वीरों के माध्यम से उनके शील का अपमान किया।" शिकायत के आधार पर, पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं जैसे 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री, आदि), 293 (युवा लोगों को अश्लील वस्तुओं की बिक्री), 509 (शब्द, इशारा या कार्य करने का इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।