सब्सक्राइब करें

सुशांत की बहन के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस, रिया चक्रवर्ती ने इस मामले में की थी शिकायत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 08 Sep 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police registered case against Sushant Singh Rajput sister Priyanka Singh and others
प्रियंका सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter, PTI

रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन में सभी के खिलाफ आईपीसी और एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


 

Trending Videos
Mumbai Police registered case against Sushant Singh Rajput sister Priyanka Singh and others
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

दरअसल सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता की बहन प्रियंका सिंह और डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई थी। रिया ने यह शिकायत सुशांत सिंह राजपूत के फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने पर दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police registered case against Sushant Singh Rajput sister Priyanka Singh and others
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई

रिया चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत को एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 का उल्लघंन करने पर दर्ज करवाई थी। इस बात की जानकारी खुद रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने दी। मानेशिंदे ने कहा कि आठ जून को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार के द्वारा दिवंगत अभिनेता का फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। सतीश मानेशिंदे के मुताबिक डॉक्टर तरुण कुमार की प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आती हैं और इस पर पाबंदी है।

Mumbai Police registered case against Sushant Singh Rajput sister Priyanka Singh and others
रिया चक्रवर्ती और विकास सिंह - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, ANI

सुशांत के पारिवारिक वकील ने दिया जवाब
रिया चक्रवर्ती द्वारा मुंबई पुलिस और बांद्रा पुलिस को दी गई शिकायत पर वकील विकास सिंह ने अपने बयान में कहा कि इस शिकायत से ये साफ है कि मुंबई पुलिस को किसी भी तरह से इस मामले से जोड़े रखने की कोशिश की जा रही है ताकि वह केस को अपनी तरह से हैंडल करें और यह सुनिश्चित कर सकें कि सुशांत के परिवार को न्याय न मिले। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस शिकायत दर्ज करती है तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि यह अवमानना का मामला है। मुंबई पुलिस को शिकायत लेने का कोई हक नहीं है।

विज्ञापन
Mumbai Police registered case against Sushant Singh Rajput sister Priyanka Singh and others
विकास सिंह - फोटो : ANI

विकास सिंह ने कहा कि इतने दिनों बाद मुंबई पुलिस का प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करना गलत है। ये मामले को अलग मोड़ देने की कोशिश की जा रही है। बांद्रा पुलिस को FIR दर्ज करने का हक नहीं है। अगर पुलिस ऐसा करती है तो ये सीधा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा। 

एनसीबी ऑफिस में शौविक को देखकर रो पड़ीं रिया चक्रवर्ती, पूछताछ में हुई देरी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed